फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A magisterial inquiry will be conducted into the death of a youth who fell into a canal in Nadosi village.

Bareilly News: नदोसी गांव में नहर में गिरकर युवक की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी

Thu, 30 Apr 2026 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
A magisterial inquiry will be conducted into the death of a youth who fell into a canal in Nadosi village.
नदोसी गांव में नहर में गिरकर युवक की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम के इस फैसले ने अब तक मामले से पल्ला झाड़ रहे सिंचाई विभाग के अफसरों की परेशानी बढ़ा दी है। उन पर कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, हादसे के बाद सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने जमीन को विभाग का मानने से ही इन्कार कर दिया था। डीएम का कहना है कि मजिस्ट्रियल जांच में सच सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हादसे को लेकर पहले नगर निगम पर सवाल उठे। तब नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने इसे नहर बताया और जमीन सिंचाई विभाग की होने की बात कही। वहीं, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अजीत कुमार ने कहा कि जमीन उनके विभाग की है ही नहीं। ऐसे में वहां नहर होने का सवाल ही नहीं उठता। दोनों विभागों की यह तकरार डीएम तक पहुंची तो उन्होंने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन



क्षेत्रीय पार्षद अंजुल बोलीं- जमीन सिंचाई विभाग की
क्षेत्रीय पार्षद अंजुल ने बताया कि यह जमीन सिंचाई विभाग की है। यहां वर्षों पहले नहर खोदी गई थी, लेकिन पानी आज तक नहीं छोड़ा गया। घरों से निकलने वाला पानी इसमें जाता है। सफाई न होने से कूड़ा-कचरा भरा है। नहर होने के कारण नगर निगम भी इसकी सफाई नहीं कराता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
युवक की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। जांच में हकीकत सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed