फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A home is being built on the basis of inflation

Bareilly News: महंगाई की बुनियाद पर बन रहा आशियाना

Thu, 10 Sep 2026 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Sep 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
A home is being built on the basis of inflation
बरेली। जमीन के सर्किल रेट बढ़ने के बाद अब निर्माण सामग्री भी महंगी हो गई है। कारोबारियों के मुताबिक, सरिया, ईंट, रेत और बजरफुट के दामों में 10 फीसदी तक का उछाल आया है। ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ा दिया है। मजदूरी में भी इजाफा हुआ है। नतीजा, आम आदमी के लिए अब आशियाना बनाना महंगा हो गया है।घरों की कीमत में हुई बढ़ोतरी का 66% हिस्सा निर्माण सामग्री की महंगाई से जुड़ा है, जबकि बाकी 34% हिस्सा अन्य कारकों का परिणाम है।
विज्ञापन

मकान बनवा रहे लोगों का कहना है कि बजट पहले से तय था, लेकिन निर्माण सामग्री की कीमतों और मजदूरी में बढ़ोतरी की वजह से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। राजमिस्त्री और मजदूरों ने अपनी दिहाड़ी में 100 से 125 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। इससे निर्माण लागत पर दोहरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

पश्चिम एशिया तनाव का असर भी निर्माण सामग्रियों पर पड़ रहा है। सप्लाई चेन प्रभावित होने से ईंधन, परिवहन और कच्चे माल की लागत में वृद्धि हुई है। इससे निर्माण लागत में सीधे तौर पर 8-10% का इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां जल्द सामान्य नहीं हुईं तो घर बनाने की लागत और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल और टायरों के दाम बढ़ने से बढ़ा माल भाड़ा : जिले में निर्माण कार्य के लिए जरूरी बजरफुट और रेत अधिकतर हल्द्वानी और बाजपुर से मंगाया जाता है। कारोबारियों के अनुसार, ट्रांसपोर्टरों ने गाड़ियों का भाड़ा काफी बढ़ा दिया है। जो माल ढुलाई पहले 35 से 38 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होती है, अब वह बढ़कर 40-45 रुपये पहुंच गई है।

ट्रांसपोर्टर राम कृष्ण शुक्ला ने बताया कि डीजल और टायरों की कीमतों में इजाफे और गाड़ियों के रखरखाव से जुड़े अन्य खर्चे बढ़ने के कारण माल भाड़ा बढ़ाना पड़ा है। परिवहन लागत में वृद्धि का सीधा असर निर्माण सामग्री की कीमतों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed