{"_id":"67d5e33adea9230a450cd3f3","slug":"a-history-sheeter-released-on-bail-was-hacked-to-death-with-an-axe-bareilly-news-c-4-bly1015-599356-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर की फरसे से काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर की फरसे से काटकर हत्या
Sun, 16 Mar 2025 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। गांव मगनापुर में जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर की बृहस्पतिवार रात फरसे से काटकर हत्या कर दी गई। साथ मौजूद नेमचंद्र बुरी तरह से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मगनापुर निवासी चौकीदार पन्नालाल का बेटा ख्यालीराम 15 साल पहले गांव के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर जमुना प्रसाद के परिवार की महिला को ले गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर जमुना प्रसाद के बड़े बेटे धर्मवीर ने भाई मुरारी और अन्ना के साथ मिलकर पन्नालाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें तीनों भाई जेल गए थे।
धर्मवीर की हिस्ट्रीशीट खुलने के कारण वह जब भी जेल से बाहर आता, पुलिस किसी न किसी मामले में उसकी गिरफ्तारी कर जेल भेज देती थी। बृहस्पतिवार को धर्मवीर जमानत पर छूटा था। जेल से रिहा होते ही वह रात में ही भाई नेमचंद्र के साथ ख्यालीराम के घर में घुस गया। वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। ख्यालीराम ने अपने चाचा प्रेमशंकर के साथ मिलकर फरसे और नल के हत्थे से हमला कर दिया। फरसा लगने से धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद ख्यालीराम और प्रेमशंकर वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल नेमचंद को अस्पताल में भर्ती कराया। नेमचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ख्यालीराम और प्रेमशंकर उर्फ नेशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी साउथ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई है।
नेमचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका भाई धर्मवीर गांव जा रहे थे। इसी दौरान ख्यालीराम और प्रेम शंकर उर्फ नेशू ने रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने नल के हत्थे व फरसे से हमला कर दिया। इससे धर्मवीर की मौत हो गई। जबकि, वह घायल हो गया। धर्मवीर के भाई अन्ना और मुरारी भी हिस्ट्रीशीटर हैं। अन्ना इन दिनों जेल में है।