Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A goat is now used instead of a chicken in a cage to catch a leopard.

Bareilly News: तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गे की जगह अब बकरी

Sat, 28 Nov 2026 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A goat is now used instead of a chicken in a cage to catch a leopard.
पहले प्रयास में असफल होने के बाद वन विभाग ने देवहा नदी के पास लगवाया पिंजरा
विज्ञापन

क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक के अमीरनगर गुलडहाई गांव में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत का माहौल है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा देवहा नदी के किनारे घनी झाड़ियों में लगाया है। इस बार पिंजरे में मुर्गे की जगह बकरी को चारा बनाया गया है।
ग्रामीण कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से भयभीत हैं। उनका कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। किसान भी खेतों में काम करने जाने से चिंतित हैं। पहले वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। लगभग तीन दिन पहले तेंदुआ पिंजरे में बंधा मुर्गा उठा ले गया था। इसके बाद वन विभाग की कार्यशैली पर लोगों ने सवाल उठाया। गांव के मनी चौधरी और सतपाल गंगवार ने तेंदुए को देवहा नदी किनारे झाड़ियों में देखने की सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग हरकत में आया। शुक्रवार को वनरक्षक संजय यादव, वेद प्रकाश, कड़े राम और अर्जुन सिंह की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पुराने पिंजरे को हटाकर देवहा नदी किनारे नई जगह स्थापित किया। इस दौरान जंगल और नदी के तटीय इलाकों में सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। हालांकि, पूरे अभियान में तेंदुए के पैरों के निशान नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्षेत्र में तीन तेंदुओं के देखे जाने का दावा
किसानों ने क्षेत्र में तीन तेंदुओं के देखे जाने का दावा किया है। इसमें से दो शावक बताए जा रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।

---------
अमीर नगर गांव में जंगल से हटकर नदी के किनारे झाड़ियों की तरफ पिंजरा लगाया गया है। क्षेत्र में गन्ना की फसल कट रही है, जिससे वन्यजीव भोजन की तलाश में निकलते हैं, लेकिन अभी तक तेंदुए के पगचिह्न मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों से अपील है कि वह अभी सुबह-शाम जंगल की ओर न जाएं।
- संजीव जौहरी, एसडीओ, वन विभाग बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed