फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A girl of another community was raped by hiding religion

धर्म छिपाकर दूसरे समुदाय की युवती से किया दुष्कर्म

Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
A girl of another community was raped by hiding religion
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया, असलियत खुली तो युवती ने लिखाई रिपोर्ट
विज्ञापन

दोस्त के घर ले जाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, शादीशुदा भी है आरोपी
बरेली। जोगी नवादा में रहने वाले गुलजार अहमद ने अपना धर्म छिपाकर दूसरे समुदाय की एक युवती को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। वह उसे अपने दोस्त की मदद से भगाकर रुद्रपुर और हरियाणा ले गया। युवती ने दोनों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती का कहना है कि जोगी नवादा में रहने वाला गुलजार अहमद उसकी बहन से बात करता था। बहन के जरिए ही उसका गुलजार से संपर्क हुआ। वर्ष 2018 में दो जनवरी को उसके जन्मदिन पर गुलजार उसे एक रेस्टोरेंट में ले गया। वहां से बातों में फंसाकर अपने दोस्त सुरेश के घर ले गया जहां उसे बियर पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी हालत बिगड़ी तो गुलजार ने उसे शादी का झांसा दिया। कुछ दिन बाद गुलजार उसे अपने दोस्त संजीव की मदद से घर से भगाकर ले गया।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि गुलजार और संजीव उसे पहले रुद्रपुर और फिर मेरठ और दिल्ली ले गए। कुछ दिन बाद गुलजार उसे लेकर गुरुग्राम पहुंचा। वहां उसे पता लगा कि गुलजार शादीशुदा है और उसके एक बच्चा भी है। उसने विरोध किया तो गुलजार ने कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा। युवती का कहना है कि गुलजार शादी का झांसा देकर उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। उसने उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए हैं। उसे डर है कि गुलजार इन फोटो और वीडियो को वायरल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी गुलजार ने पीड़ित युवती से राज चौधरी बनकर मुलाकात की थी। लंबे समय तक युवती को इसकी जानकारी नहीं हुई। बाद में युवती को पता लगा कि उसका असली नाम राज चौधरी नहीं बल्कि गुलजार अहमद है तो उनमें विवाद हो गया।

गुरुग्राम से ट्रांसफर हुआ मुकदमा
इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि युवती ने इस मामले में गुरुग्राम में निल क्राइम नंबर पर गुलजार अहमद और संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब मुकदमा ट्रांसफर होने के बाद कोतवाली में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed