फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   a girl committed suicide by making a video In Bareilly

Bareilly: बदनामी से तंग आकर युवती ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी, दूसरे दिन मां ने मोबाइल में देखा तो सच आया सामने

Fri, 04 Nov 2022 08:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़/बरेली।
संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़/बरेली। Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 08:22 PM IST
सार

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगरिया कला में रहने वाली पिंकी पुत्री झांझन लाल ने गुरुवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। उस समय पिंकी घर में अकेली थी।

विज्ञापन
a girl committed suicide by making a video In Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दंपती द्वारा झूठा बदनाम करने से तंग आकर शेरगढ़ के गांव नगरिया कला में युवती ने वीडियो बनाकर गुरुवार को खुदकुशी कर ली। मौत के बाद परिजन ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को युवती की मां ने उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें वीडियो देखकर सच्चाई का पता चला। मामले में युवती की मां की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगरिया कला में रहने वाली पिंकी पुत्री झांझन लाल ने गुरुवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। उस समय पिंकी घर में अकेली थी। इस दौरान गांव का एक युवक पानी का मोटर मांगने उसके घर पहुंचा तो उसकी हालत खराब देख एक साथी को बुलाकर उसे पड़ोस के ही गांव में एक क्लिनिक पर ले गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर शाम परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के अगले दिन शुक्रवार दोपहर मां पद्मा देवी ने उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें वीडियो मिला। 
विज्ञापन


वीडियो देखने के बाद उन्हें पता चला कि पड़ोस में रहने वाले तेजपाल गंगवार और उसकी पत्नी संतोष कुमारी युवती के बारे में अनर्गल बातें कहते हुए उसे बदनाम कर रहे थे ताकि जो 75 हजार रुपये उन्होंने जमीन का सौदा करने के नाम पर हड़पे थे न देने पड़ें। मामले में युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने तेजपाल और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed