{"_id":"67f982abb4e4e0a513079f6c","slug":"a-five-month-old-baby-girl-was-left-behind-by-her-mother-in-a-moving-train-bareilly-news-c-4-lko1064-616652-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चलती ट्रेन में मां से छूटी पांच माह की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चलती ट्रेन में मां से छूटी पांच माह की बच्ची
विज्ञापन
बरेली। 15211 जननायक एक्सप्रेस के कोच में छूटी पांच माह की बच्ची को जीआरपी ने सकुशल खोजकर मां के सुपुर्द कर दिया। कैंट स्टेशन पर आपाधापी के बीच मां ट्रेन से उतर गई, जबकि बच्ची कोच में ही छूट गई थी।
जननायक एक्सप्रेस के कोच में कुशीनगर के थाना बिशनपुर के गांव शाहपुर खलापट्टी निवासी खातून बेगम अपने पिता के साथ यात्रा कर रही थीं। खातून के साथ उनकी पांच माह की बेटी भी थी। ट्रेन दोपहर 2:05 बजे बरेली कैंट स्टेशन पहुंची। यहां इस ट्रेन का ठहराव नहीं है, लेकिन तकनीकी कारणों से ठहराव दिया गया। खातून और उनके पिता को लगा कि बरेली आ गया है। आपाधापी में खातून और उसके पिता ट्रेन से उतर गए, तब तक ट्रेन चल दी। इस दौरान पांच माह की बच्ची कोच में ही छूट गई।
इस बारे में सूचना जीआरपी को मिली। इंस्पेक्टर परवेज अली खान ने बताया कि ट्रेन दोपहर 2:18 बजे जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आई। जीआरपी की टीम ने कोच से बच्ची को सकुशल खोजकर मां के सुपुर्द कर दिया। संवाद