{"_id":"6758d425eb433657b10fb5e4","slug":"a-few-sectarian-forces-have-spoiled-the-environment-of-the-country-maulana-razvi-bareilly-news-c-4-lko1064-538349-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद फिरकापरस्त ताकतों ने खराब कर रखा है देश का माहाैल : मौलाना रजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद फिरकापरस्त ताकतों ने खराब कर रखा है देश का माहाैल : मौलाना रजवी
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि चंद फिरकापरस्त ताकतों ने देश का माहौल खराब कर रखा है। जगह-जगह मस्जिद और मंदिर के विवाद उत्पन्न किए जा रहे है। शिक्षा और जनता की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान न देकर हिंदू-मुस्लिम पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
मौलाना रजवी ने जारी बयान में पिछले दिनों बहराइच और संभल में सांप्रदायिक हिंसा का उल्लेख किया है। कहा कि हिंसा में कई लोगों की जान गई। उन्होंने फतेहपुर जिला के कस्बा ललौली खेड़ा में नूरी मस्जिद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई चल रही है, जबकि यह 180 साल पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद है। हुकूमत के सभी अभिलेखों में दर्ज है। अब ऐसी परिस्थिति में नूरी मस्जिद को अवैध बताकर बुलडोजर चलाना सरासर अन्याय और ज्यादती है।
मौलाना ने आगे कहा कि धार्मिक स्थलों के निर्माण और रखरखाव की मुकम्मल आजादी दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों और अन्य जगहों पर बुलडोजर चलाने की रोक लगा रखी है, मगर हुकूमत इन तमाम बातों को नजरअंदाज करके इंसाफ और संविधान के खिलाफ काम करने पर तुली हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुखिया से मांग की है कि नूरी मस्जिद पर बुलडोजर की कार्रवाई को फौरी तौर पर रोका जाए। इसके कारण मुसलमानों के दरमियान बहुत बेचैनी है। संवाद