फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A female post office agent committed suicide by consuming poison

Bareilly News: डाकघर की महिला एजेंट ने जहर खाकर जान दी

Tue, 25 Mar 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A female post office agent committed suicide by consuming poison
बरेली। शहर के मोहल्ला चाहबाई निवासी डाकघर की एजेंट 60 वर्षीय इंदिरा जौहरी ने घर में ही आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके घर के स्टोर रूम में मिला। इसमें कर्ज से परेशान होने के साथ ही दो सूदखोरों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरा के बेटे ईशान ने सुबह के वक्त प्रेमनगर थाना पुलिस को मां की मौत की सूचना दी। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि शव छत पर बने स्टोर में पड़ा था। ईशान ने ही शव देखकर अपनी पत्नी कायनात को बुलाया। शव के पास एक सुसाइड नोट मिला। इसमें अजय सिन्हा व उसके बेटे पीयूष का नाम लिखा था। आरोप था कि ये लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। प्रेमनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पत्र की सत्यता की जांच की जा रही है। बेटे ईशान ने बताया कि मां रोज मंदिर में पूजा करने जाती थीं। जब सुबह नौकरानी काम पर आई तो उसने उन्हें जगाकर मां के बारे में पूछा। तब मां की मौत के बारे में जानकारी हुई। बताया कि मां डाकघर में बीमा आदि की एजेंट के रूप में काम करती थीं। उनके पिता सुधीर कुमार की कोविड के दौरान मौत हो गई थी। प्रेमनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। आरोप पुष्ट हुए तो कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed