फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A farmer who came to the paddy weighing centre was beaten by a computer operator.

Bareilly News: धान की तौल कराने केंद्र पर आए किसान को कंप्यूटर ऑपरेटर ने पीटा

Thu, 20 Nov 2025 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
A farmer who came to the paddy weighing centre was beaten by a computer operator.
नवाबगंज फोटो 4 मंडी गेट पर क्षेत्रीय विपणन अ​धिकारी से ​शिकायत करते किसान
नवाबगंज। धान की तौल कराने के लिए मंडी गेट पर टोकन लेने आए किसान को कंप्यूटर ऑपरेटर ने धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। विरोध करने पर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी अनदेखी करते रहे। किसान ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर मौके से चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित कृषि उपमंडी स्थल पर धान की तौल कराने को लेकर भारी भीड़ जुट रही है। मंडी प्रशासन ने किसानों के लिए टोकन की व्यवस्था की है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गरेम गांव के राजबहादुर अपने धान की तौल कराने के लिए मंडी गेट पर टोकन लेने आए। टोकन लेने के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर ने मारपीट की। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद सिंह राठी ने बताया कि टोकन को लेकर किसान और मंडी कर्मी के साथ नोकझोंक हो गई थी।
विज्ञापन

मंडी कर्मी ने किसान से माफी मांग ली है है। दोनों पक्षों के बीच बिठाकर समझौता करा दिया गया है। अब कोई मतभेद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed