फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A family boarded the Rajdhani Express without ticket in Bareilly; violence broke out when protest was made

Bareilly: राजधानी एक्सप्रेस में बेटिकट चढ़ा परिवार, विरोध पर मारपीट, दो महिलाओं समेत आठ घायल

Wed, 19 Feb 2025 11:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Feb 2025 11:12 PM IST
सार

बेटिकट यात्रा करने वालों से रेलवे ने 67,500 रुपये जुर्माना वसूला है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में बिना टिकट पकड़े जाने पर अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह रास्ते में टिकट बनाने की व्यवस्था नहीं है। इसमें बेटिकट पकड़े जाने पर यात्री से ट्रेन के पहले स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक का किराया वसूला जाता है। ट्रेन में बेटिकट सवार हुए 12 लोगों में से चार बच्चे थे।

विज्ञापन
A family boarded the Rajdhani Express without ticket in Bareilly; violence broke out when protest was made
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिब्रूगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली 20505 राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में बुधवार को यात्रियों और बेटिकट सवार हुए लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत आठ यात्री घायल हो गए। चार अन्य को भी मामूली चोटें आई हैं। ट्रेन सुबह 9:45 बजे बरेली जंक्शन आई तो जीआरपी ने बेटिकट यात्रियों को उतारा। साथ ही, घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए एक ही परिवार के 12 लोग बिना टिकट के सवार हो गए थे। ट्रेन के बालामऊ पहुंचने से पहले कोच में आरक्षित टिकट पर सफर कर रहे यात्रियों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। टीटीई, कोच अटेंडेंट व अन्य स्टाफ आया तो बात बढ़ गई और मारपीट होने लगी। ट्रेन के स्टाफ ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को और कंट्रोल रूम ने बरेली जंक्शन को दी। ट्रेन के यहां आने पर जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन पर यात्रियों को उतारने के बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


ट्रेन में यात्रा कर रहे दीपांशु नाम के यात्री ने रेलवे को लिखित में दिया है कि वह परिजनों-रिश्तेदारों के साथ टिकट लिए बिना ही राजधानी एक्सप्रेस में सवार हो गए थे। उनको रेलवे से कोई शिकायत नहीं है। वह जुर्माना अदा करने के लिए तैयार हैं और कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने वसूला 67,500 रुपये जुर्माना
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि बेटिकट यात्रा करने वालों से रेलवे ने 67,500 रुपये जुर्माना वसूला है। राजधानी एक्सप्रेस में बिना टिकट पकड़े जाने पर अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह रास्ते में टिकट बनाने की व्यवस्था नहीं है। इसमें बेटिकट पकड़े जाने पर यात्री से ट्रेन के पहले स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक का किराया वसूला जाता है। ट्रेन में बेटिकट सवार हुए 12 लोगों में से चार बच्चे थे। ऐसे में आठ लोगों से बतौर जुर्माना किराया वसूल किया गया।

इन बेटिकट यात्रियों को उतारकर भेजा अस्पताल
नई दिल्ली के उत्तमनगर थाना क्षेत्र के हस्त बिहार सी-43 की रहने वाली कविता खुराना, महरौली छत्तरपुर थाना क्षेत्र के राजपुर खुर्द एक्सटेंशन 125 की रहने वाली नेहा कपूर, कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के रमेशनगर 2बी/15 निवासी भारत भूषण खुराना, मानव खुराना, दीपांशु खुराना, राधा खुराना पत्नी दीपांशु खुराना, राधा खुराना पत्नी भारत भूषण खुराना, उत्तमनगर थाना क्षेत्र के ओम बिहार सी/43 निवासी हिमांशु खुराना, पश्चिम बिहार बीजी 6/337 सी निवासी पार्थ बजाज, ऊषा बजाज, नगला राय थाना क्षेत्र के वशिष्ठ पार्ट पांख रोड डी 3/28 ए निवासी रीमा जीसी, उत्तमनगर थाना क्षेत्र के हस्त बिहार ए-32/सी निवासी रेनू सचदेवा को भेजा।

इनकों ज्यादा चोटें आईं
दीपांशु, हिमांशु, कविता, पार्थ बजाज, मानव खुराना, राधा खुराना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed