{"_id":"685f0af9b9f49fd0530fced5","slug":"a-drunkard-cut-off-his-wifes-nose-bareilly-news-c-4-bly1015-671053-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराबी ने काट डाली पत्नी की नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराबी ने काट डाली पत्नी की नाक
विज्ञापन
बरेली। शहर के संजय नगर में बृहस्पतिवार रात पारिवारिक कलह के दौरान एक शराबी पति ने पत्नी पर हमला कर उसकी नाक काट दी। महिला की हालत बिगड़ी तो बेटियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक बेटी ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
संजय नगर निवासी महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उसकी नाक से खून बह रहा था। बेटियां उसे साथ लेकर आई थीं। उन्होंने बताया कि उनके पिता शराब के लती हैं। वह रोज नशे में मां और उन लोगों को पीटते हैं। रोज की कलह से परेशान होकर मां ने सात महीने पहले मोहल्ले में ही किराए का घर ले लिया था। वह पांचों बेटियों के साथ यहां रहने लगी।
आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात पिता अचानक उनके कमरे पर आ धमके। वह मां से मारपीट करने लगे। गुस्से में पिता ने धारदार हथियार से मां की नाक पर प्रहार कर दिया। इससे मां की नाक कट गई। शोरशराबा होने पर जब आसपास के लोग आए तो पिता मौके से भाग गए। क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि बेटी की तहरीर पर आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ब्यूरो