{"_id":"6a15f4bdf0b40dd7a2043e5b","slug":"a-decade-old-dhobi-talab-dispute-resolved-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106259-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक दशक पुराने धोबी तालाब विवाद का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक दशक पुराने धोबी तालाब विवाद का हुआ निस्तारण
Wed, 27 May 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 27 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। नगर के बीच स्थित धोबी तालाब पर एक दशक से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने इस मामले का निस्तारण किया। मंगलवार को पैमाइश कराने के बाद नगर पालिका को तालाब के सुंदरीकरण का आदेश दिया है।
यह तालाब लंबे समय से कब्जेदारों की जद में था। पहले भी कई बार प्रशासन ने कब्जेदारों को हटाया था। एक साल पहले तालाब पर मिट्टी पटान का काम शुरू हुआ था। इस पर अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने आपत्ति जताई। इसके बाद डीएम अविनाश कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय समिति बनाई। इसमें एडीएम (न्यायिक) देश दीपक, एसडीएम आंवला विदुषी सिंह और एसडीएम बहेड़ी शामिल थीं।
समिति ने तीन माह की जांच के बाद पैमाइश में हुए खेल का खुलासा किया। जानकारी हुई कि तत्कालीन लेखपालों ने तालाब के सड़क से लगे कीमती हिस्से को काश्तकारों के नाम कर दिया था। पीछे की जमीन धोबी तालाब के नाम पर दिखाई गई थी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी ने इस आदेश को चुनौती दी। एसडीएम (न्यायिक) ने पिछले आदेश को रद्द करके दोबारा पैमाइश का निर्देश दिया। एसडीएम इशिता किशोर ने राजस्व विभाग की टीम से पैमाइश कराई। मंगलवार को दिनभर चली पैमाइश के बाद कुर्रे बंटवारे दोबारा किए गए। धोबी तालाब को फ्रंट में लाया गया और काश्तकारों को बची हुई जगह दी गई।
विज्ञापन
वर्जन,
एक दशक पुराने धोबी तालाब के विवाद का निस्तारण कर दिया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी तालाब का चिह्नांकन कराया गया है। अब सुंदरीकरण होगा। - इशिता किशोर, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम बहेड़ी