फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A crazy man from Bharatpur had called Disha Patni's mother

Bareilly News: भरतपुर के सनकी शख्स ने की थी दिशा पाटनी की मां को कॉल

Tue, 16 Sep 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
A crazy man from Bharatpur had called Disha Patni's mother
बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी मामले में पुलिस की दो दिन की मेहनत पर पानी फिर गया। घटना वाले दिन सुबह राजस्थान के भरतपुर के नंबर से पाटनी परिवार के पास आई अटपटी कॉल से सुराग जोड़ने की भूमिका बनाए बैठी बरेली पुलिस की एसओजी भरतपुर से बैरंग लौट आई।
विज्ञापन

घटना वाले दिन सुबह करीब सात बजे जगदीश चंद्र पाटनी की पत्नी पदमा पाटनी के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। परिवार के मुताबिक उन्होंने कॉल रिसीव की तो दूसरी तरफ से बताया गया कि आपका पार्सल आया है। रात के अंतिम पहर हुई फायरिंग से सहमा परिवार सुबह के वक्त अचानक पार्सल आने की बात से घबरा गया। हालांकि जब इन लोगों ने मना किया गया कि हमने कोई पार्सल नहीं मंगाया है तो दूसरी ओर से कॉल काट दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल अमित पांडेय के मुताबिक जगदीश चंद्र पाटनी ने जांच के दौरान पुलिस को यह बात बताई और वह नंबर नोट करा दिया जिससे कॉल आई थी। जांच में पता लगा कि नंबर राजस्थान के भरतपुर निवासी शख्स का है। चूंकि इसी दिन राजस्थानी बदमाशों के गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ले ली तो पुलिस को यकीन हो गया कि इस नंबर का इस्तेमाल कर रहे शख्स का घटना से जरूर कोई जुड़ाव है। नंबर चालू रहना अटपटा लगा, लेकिन एसओजी उसे सर्च कर भरतपुर पहुंच गई। वहां हकीकत पता लगी तो लौट आई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
भरतपुर पुलिस भी सनकी से परेशान
- कोतवाल अमित पांडेय के मुताबिक आरोपी को पकड़ने पर पता लगा कि वह 82 की सीरिज वाले मोबाइल नंबरों पर दिन में 30 से 40 कॉल करता है। इनमें अधिकांश नंबर महिलाओं या लड़कियों के होते हैं। आदत के मुताबिक वह डिलीवरी मैन बनकर पार्सल आने की बात कहकर परिचय बढ़ाता है। कई मामलों में कॉलर के झल्लाने पर वह गालीगलौज कर कॉल काट देता है। यह भी संयोग था कि दिशा पाटनी की मां का मोबाइल नंबर भी इसी डिजिट का था। आरोपी के खिलाफ कई जगह रिपोर्ट दर्ज हैं और उसे जेल भेजा जा चुका है। भरतपुर पुलिस की मदद से एसओजी को ऐसे ही नंबरों पर की गई कॉल की ऑडियो रिकार्डिंग भी मिल गईं। सनकी से पूछताछ के बाद टीम लौट आई।

----
सुदर्शन पोर्टल ने उगला डाटा...33 अकाउंट संदिग्ध
- सुदर्शन पोर्टल के जरिये पुलिस ने 33 सोशल मीडिया अकाउंट खोजे हैं। चुनिंदा प्रोफाइल पर यहां संदिग्ध टिप्पणी की गई हैं। पुलिस अब टिप्पणी करने वालों को ट्रेस कर रही है। इनमें से अधिकांश अकाउंट राजस्थान के हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश व उप्र के भी कुछ संदिग्ध अकाउंट चिह्नित कर नजर रखी जा रही है। अब साइबर क्राइम थाना पुलिस व साइबर सेल इनके आईपी एड्रेस का पता कर रही है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed