{"_id":"690d118ce82e5b09f80868e8","slug":"a-constable-returning-home-from-sitapur-was-hit-by-a-car-bareilly-news-c-4-1-bly1039-761190-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीतापुर से घर लौट रहे सिपाही को कार से मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीतापुर से घर लौट रहे सिपाही को कार से मारी टक्कर
विज्ञापन
पता पूछने के नाम पर पांच युवकों ने की अभद्रता, फिर धमकाया, प्राथमिकी दर्ज
फतेहगंज पश्चिमी। पता पूछने के नाम पर कार सवार पांच युवकों ने सीतापुर से घर लौट रहे सिपाही को कार से टक्कर मारकर चोटिल कर दिया। इससे पूर्व आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सिपाही ने मोबाइल फोन से उनकी हरकत को वीडियो में कैद करने की कोशिश की तो वे टक्कर मारकर भाग गए। सिपाही ने बृहस्पतिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसी कैमरे में फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक जिला मुजफ्फरनगर के गांव भौरा खुर्द निवासी प्रशांत बालियान ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सीतापुर के थाना लहरपुर में सिपाही के पद पर तैनात हैं। बुधवार को वह छुट्टी लेकर प्राइवेट बस से घर लौट रहे थे। शाम में बस एक हाईवे किनारे स्थानीय ढाबा पर रुकी थी। सिपाही प्रशांत बस के पास रोड किनारे खड़े थे। बरेली की ओर से आई एक कार में सवार पांच लोगों ने उनसे एक होटल का पता पूछा। इन्कार करने पर आरोपियों ने अभद्रता व धमकी दी। फोन से वीडियो कैद करते समय आरोपी अपनी कार से उन्हें टक्कर मारकर भाग गए। इससे वह चोटिल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसी कैमरे से फुटेज निकालकर कार सवार अज्ञात युवकों की तलाश की जा रही है। संवाद