फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A child who came to his maternal grandparents' house drowned in the Ramganga river

Bareilly News: ननिहाल में आया बच्चा रामगंगा नदी में डूबा

Thu, 24 Apr 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A child who came to his maternal grandparents' house drowned in the Ramganga river
फरीदपुर। खल्लपुर गांव में ननिहाल में आया बच्चा रामगंगा नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बदायूं जनपद के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव करेला निवासी चंद्रभान का पुत्र विवेक (10) फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव खल्लपुर में अपने नाना सोहन पुत्र रामविलास के घर आया हुआ था। सोहन की पत्नी ने खेत पर कब्जे को लेकर राजस्व विभाग में शिकायत की थी। बुधवार दोपहर शिकायत की मौके पर जांच करने लेखपाल पहुंचे।
लेखपाल के पहुंचने की सूचना पर सोहन की पत्नी भी रामगंगा के किनारे पहुंच गई। वहीं कुछ ही देर बाद बच्चों के साथ खेलते हुए विवेक भी रामगंगा के किनारे पहुंच गया। खेलते हुए विवेक अचानक रामगंगा नदी में उतर गया। लोगों के अनुसार, विवेक व अन्य बच्चे नदी के पार लगी पॉलेज पर खीरा खाने जा रहे थे। इसी दौरान विवेक नदी में डूब गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही ग्रामीण उसे ढूंढने दौड़े, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों ने फरीदपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश करा रही है। खबर भेजे जाने तक बच्चे की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत



शाही। नहाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। बचाने के लिए कूदे मौसेरे भाई को बमुश्किल अन्य लोगों ने बचाया।



घटना बुधवार दिन में करीब 11 बजे की है। भमोरा गांव में मौसेरी बहन की शादी में फरीदपुर थाना क्षेत्र के कुरमरी गांव का रहने वाले 20 वर्षीय युवक योगेंद्र आया था। मंगलवार को बरात वापस चली गई लेकिन वह गांव में ही रुक गया।



बुधवार को सुबह वह अपने मौसेरे भाई धर्मवीर तथा अन्य दो साथी युवकों के साथ नहाने के लिए गांव के नजदीक बहने वाली बहगुल नदी पर पहुंचा। नहाने के दौरान काफी देर के बाद भी योगेंद्र नदी से बाहर नहीं निकला तो मौसेरे भाई धर्मवीर ने नदी में कूद कर उसको ढूंढने की कोशिश की। जब धर्मवीर भी काफी देर तक नदी से बाहर नहीं आया तो अन्य साथियों ने शोर मचाया।




चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने धर्मवीर को तो नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन योगेंद्र का पता नहीं चला। कई घंटों की मशक्कत के बाद दिन में करीब दो बजे योगेंद्र का शव मिल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed