{"_id":"67e5bfaecae02ea30f0f2c8a","slug":"a-central-park-will-be-built-in-greater-bareilly-with-a-cost-of-rs-32-crore-bareilly-news-c-4-lko1064-607432-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्रेटर बरेली में 32 करोड़ रुपये से बनेगा सेंट्रल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्रेटर बरेली में 32 करोड़ रुपये से बनेगा सेंट्रल पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लखनऊ-दिल्ली की तर्ज पर अपने शहर में भी लेजर शो वाले म्यूजिकल फाउंटेन के साथ 98,480 वर्ग मीटर में सेंट्रल पार्क विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजना के सेक्टर सात में भूमि चिह्नित कर ली गई है। सेंट्रल पार्क, बरातघर और व्यावसायिक परिक्षेत्र विकसित करने के लिए 32 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया है।
पार्क में चाहरदीवारी, 50 दुकानें, मुंबई की तर्ज पर स्ट्रीट फूड उपलब्ध कराने के लिए 6900 वर्ग मीटर जमीन पर चौपाटी बनेगी। पार्क के बीच 9850 वर्ग मीटर में जलाशय बनाया जाएगा। प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने के लिए दोनों ओर हरियाली की जाएगी। एक सेंट्रल पाथ-वे होगा, जहां सुबह शाम टहल सकेंगे। जॉगिंग के लिए सिंथेटिक ट्रैक वाला शहर का पहला पार्क होगा। पार्क के करीब ही पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बरात घर होगा। इसमें दो हजार वर्ग मीटर कवर्ड एरिया होगा। कम से कम किराये वाला बरात घर होगा। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि सेंट्रल पार्क तो पहले से प्रस्तावित है लेकिन इसकी वजह से सेक्टर सात के ले-आउट में थोड़ा परिवर्तन किया जाना है। इसलिए इसे शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में रखा गया है। ब्यूरो
टिकट का फैसला बाद में
प्रस्तावित सेंट्रल पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क लगाने की तैयारी है। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि कम से कम शुल्क लगाया जाएगा। निर्माण पूरा के बाद निर्णय लिया जाएगा। शुल्क रखने की मंशा यही है कि पार्क की देखरेख में कोई कमी न होने पाए। आर्थिक तौर पर परियोजना आत्मनिर्भर हो। इसी वजह से पार्क के फ्रंट पर दुकानों का निर्माण होगा। दुकानों को बेचने से 50 करोड़ रुपये आमदनी होने का अनुमान है। इस रकम को फिक्स डिपॉजिट कर भविष्य में पार्क के संचालन के लिए चार करोड़ रुपये सालाना बजट जुटाने की कवायद चल रही है।