{"_id":"6b0c91e7d477dc0b140fe7b8","slug":"a-bull-was-found-injured-during-an-inspection-at-the-cowshed-bareilly-news-c-400-1-ala1001-5532-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोशाला में निरीक्षण के दौरान घायल मिला सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोशाला में निरीक्षण के दौरान घायल मिला सांड़
विज्ञापन
शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम पहुंची, सफाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसीआंवला। रामनगर क्षेत्र के गांव मऊचंदपुर स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में अनियमितताओं की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को गोशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एक सांड़ घायल मिला। परिसर में गंदगी मिली।
एसडीएम सुशील मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान करीब 400 पशु मौजूद थे। एक संरक्षित पशु के पैर में चोट लगी थी और रक्तस्राव हो रहा था। टीम ने मौके पर ही डॉक्टर बुलाकर उसका उपचार कराया। परिसर में गंदगी मिलने पर केयरटेकर को साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। केयरटेकर विनोद ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पुराने हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि गोशाला में मृत पशुओं के शवों को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफन कराया गया।
बता दें कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला की अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सोशल मीडिया पर शिकायत की थी। संवाद