फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A boy fell from the roof into a frying pan, four people got burnt

Bareilly News: छत से कढ़ाही में गिरा बालक, चार लोग झुलसे

Tue, 15 Apr 2025 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
A boy fell from the roof into a frying pan, four people got burnt
दुनका। एक घर में शादी समारोह में बनाए जा रहे खाने की कढ़ाही में बालक गिर गया, जिसमें वह और तीन अन्य हलवाई चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार रात शाही थाना क्षेत्र के गांव बसई के बिशंभर दयाल के बेटे की शादी का मंडप था। उनके घर में हलवाई खाना बना रहे थे। तभी उनके रिश्तेदार का सात वर्षीय लड़का अजय पुत्र ओमकार निवासी मोहम्मदपुर थाना शेरगढ़ छत से नीचे गिर गया, जो एक हलवाई के कंधे पर गिरकर कढ़ाही में जा गिरा, जिससे कढ़ाही पलट गई। इसमें बालक सहित चार हलवाई झुलस गए। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हलवाई और बालक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि अगर बच्चा सीधे कढ़ाही में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed