{"_id":"69f273d65a87e2f496058944","slug":"a-bike-parked-in-the-town-was-challaned-outside-the-parliament-bareilly-news-c-419-1-bd11002-182-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कस्बे में खड़ी बाइक का चालान संसद के बाहर हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कस्बे में खड़ी बाइक का चालान संसद के बाहर हुआ
Thu, 30 Apr 2026 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़ की बाइक का चालान दिल्ली में संसद के बाहर हुआ। जानकारी होने पर कस्बावासी इश्तकार अहमद ने दिल्ली पुलिस के पोर्टल और एक्स पर शिकायत की है।
इश्तकार अहमद ने बताया कि वह अपनी बाइक को 21 अप्रैल को घर में खड़ी करके बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए ट्रेन से अलीगढ़ गए थे। मोबाइल फोन पर बाइक का चालान कटने का मैसेज आया। घर पर कॉल करके जानकारी ली तो बाइक सीसी कैमरे की निगरानी में थी। घर पर ही खड़ी थी। अलीगढ़ से लौटकर कैफे से चालान नंबर की डिटेल निकलवाई तो जानकारी हुई कि दिल्ली में संसद के बाहर 500 रुपये का चालान हुआ है, जबकि बाइक घर पर ही खड़ी थी। उन्होंने दुर्घटना की आशंका जताते हुए दिल्ली पुलिस के पोर्टल और एक्स पर शिकायत की है।