फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चोरी और डकैती से थर्राया देहात

चोरी और डकैती से थर्राया देहात

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। मोहल्ला फर्रखपुर के नागेश्वर सिंह रात में परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोर मेन गेट से अंदर दाखिल हो गए और कमरे में रखी सेफ तोड़ कर सोने-चांदी के जेवर आदि चोरी कर लिए। सुबह छह बजे नागेश्वर नीचे उतरे तो चोरी का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी वारदात सितारगंज गांव में हुई। रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने ओम कार के घर धावा बोल दिया। ओमकार उनकी पत्नी मुन्नी, तीन बेटे राहुल, रामौतार और दीनदयाल घर के आगे आंगन में सो रहे थे। पांच बदमाशों ने उन्हें चारपाई पर ही कब्जे में ले लिया। सभी हथियारों से लैस थे और उनके मुंह पर कपड़ा बंधा था। बदमाशों ने ओमकार के घर में रखे पंाच हजार रुपये, सभी के कपड़े और जेवर लूट लिया। आधा घंटे तक लूटपाट करने के बाद उन्होंने फायर भी किए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


बहेड़ी में ठेकेदार के घर से नकदी और जेवर समेट ले गए
सब्जी कारोबारी को लूटकर ठेकेदार के घर बंधक बनाया
बहेड़ी। शहर के मोहल्ला नूरी नगर में चोरों ने ठेकेदार आफताब अहमद के मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे 65 हजार रुपये और जेवर समेत दो लाख का माल पार कर लिया। चोरों ने मकान के सामने से गुजर रहे सब्जी कारोबारी को भी लूटा और बंधक बनाकर ठेकेदार के घर में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आफताब दो दिन पहले पत्नी शर्मिला का इलाज कराने बरेली गए थे। बुधवार मकान के मेन गेट और फिर कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 65 हजार रुपये, सोने के कुंडल, दो जोड़ी चूड़ी, दो सोने की अंगूठी, एक हार और एक रंगीन टीवी उठा ले गए। मकान के सामने से गुजर रहे सब्जी कारोबारी सलीक अहमद को बंधक बनाकर जेब में रखे 11 हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उनके हाथ पैर बांधकर मकान में डाल गए। चोरों ने उनसे सब्जी कारोबारी रईस और नईम के बारे में जानकारी ली। सुबह करीब साढे़ चार बजे वहां से गुजर रहे शाहिद ने मकान के अंदर चीखने की आवाज सुनी। सूचना पर मोहल्ले वाले भी आ गए। बंधक सलीक को मुक्त किया गया। उसने बताया कि हथियारों से लैस पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आफताब ने करीब दो लाख रुपये की चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर आरके धारीवाल ने बताया मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


मीरगंज के नगरिया कल्यानपुर में एक लाख की चोरी
मीरगंज। गांव नगरिया कल्यानपुर में चोर बीती रात एक घर में घुसकर 30 हजार कैश समेत एक लाख का माल समेट ले गए। रईस अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दीवार फांदकर घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी पायलें और कपड़ों समेत एक लाख रुपये से ज्यादा सामान ले गए। 30 हजार रुपये आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुत्रवधू बैंक से निकालकर लाई थी।



फतेहगंज में भी दो घरों में घुसे चोर
फतेहगंज पश्चिमी। खिरका जगतपुर में पत्रकार गणेश पथिक के घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में घुसे चोर उनके बेटे धनंजय का उप्र सरकार से मिला लैपटॉप चुरा ले गए। तहरीर पर पुलिस ने एक पड़ोसी को थाने बुलाकर घंटों पूछताछ भी की है। उधर, इसी गांव में सोमपाल कश्यप पुत्र रामौतार के घर में भी चोर दीवार फांदकर घुस गए। उसके भाई लालता प्रसाद की शादी में मिले पीतल-स्टील के बर्तन, पांच साड़ियां, सोने की एक तोला वजनी चेन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक मोबाइल फोन समेत 70 हजार का माल चोर समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed