फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सातों नाथ मंदिरों पर कड़ी चौकसी

सातों नाथ मंदिरों पर कड़ी चौकसी

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। सावन के आखिरी सोमवार पर आज कड़े पहरे में कांवड़ियों के सात सौ से अधिक जत्थे शहर के सात मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों ने रविवार शाम से ही मंदिरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। तड़के से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सातों नाथ मंदिरों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रविवार देर रात से ही मंदिरों के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस, एक कंपनी पीएसी, आईटीबीपी के जवानों के साथ ही महिला पुलिस भी तैनात की गई है।
अंतिम सोमवार को शहर से कछला दिशा में कांवड़ियों के जत्थे के जत्थे गए। कछला से आने वाले जत्थों की रौनक भी देखने लायक थी। गांवों से पहले ही कछला रवाना हो चुके अधिकांश जत्थे वापस लौट आए। इन्होंने मंदिरों में डेरा जमा लिया है। सोमवार भोर में कांवड़िये पहले यहां जल चढ़ाएंगे और फिर अपने गांवों के शिव मंदिरों को कूच कर जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से भी कांवड़ियों के रुकने और जलपान आदि की व्यवस्था की गई है। मंदिरों पर समाजसेवियों की ओर से कांवड़ियों के लिए भंडारे भी चलाए जा रहे हैं। कांवड़ियों के अलावा सामान्य भक्त भी सावन के आखिरी सोमवार भोलेनाथ पर जलाभिषेक करेंगे। इस दिन मंदिरों पर मेले जैसी भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चार बजे से ही पुलिस फोर्स मंदिरों पर तैनात हो जाएगा। दिन भर पुलिस अधिकारी भी भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेंगे। कांवड़ियों के जत्थों को सुरक्षा के साथ मंदिरों में लाया जाएगा। जलाभिषेक के बाद उन्हें शहर के बाहर तक सुरक्षा के बीच ले जाया जाएगा। एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद हैं। खुराफातियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कुछ लोगों को चिहिन्त भी किया गया है। जिसने भी गड़बड़ी करने की कोशिश की, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोहदों पर नजर रखेंगी महिला सिपाही
बरेली। शोहदों पर नजर रखने के लिए मंदिरों के आसपास सादे कपड़ों में महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। किसी ने भी हरकत करने की कोशिश की तो वह फौरन ही शोहदे को झपट लेंगी। सातों मंदिरों के गेटों के अलावा अंदर भी महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला सिपाहियों में कुछ वर्दी में भी रहेंगी।

---------------------------------
इन मंदिरों पर की गई है सुरक्षा व्यवस्था
-टीवरीनाथ (त्रिवटीनाथ), प्रेमनगर
-धोपेश्वरनाथ, कैंट
-अलखनाथ, किला
-बनखंडीनाथ, जोगीनवादा, बारादरी
-मढ़ीनाथ, मढ़िनाथ, सुभाषनगर
-पशुपति नाथ, यूनीवर्सिटी के सामने


जलाभिषेक यात्रा आज
बरेली। नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से शहामतगंज के सेठ गिरधारी लाल मंदिर पर बैठक करके सोमवार को जलाभिषेक और शोभायात्रा निकालने की तैयारी की गई। मनोज देवल ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर पर विशाल रुद्राभिषेक और शिव श्रृंगार किया जाएगा। इससे पहले सुबह सात बजे सेठ गिरधारी लाल मंदिर से जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। शिवसेना के दर्जन भर कार्यकर्ताओं का एक जत्था झगड़े वाली मठिया से गंगाजल लेने कछला रवाना हुआ। वरिष्ठ जिला महासचिव दिवाकर आर्य ने बताया कि सोमवार को सभी शिवसैनिक अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। शिवसैनिक सातों नाथ मंदिरों की परिक्रमा भी करेंगे। राष्ट्रीय सेवा संघ के जिलाध्यक्ष सोनू ठाकुर के साथ करीब चौर सौ कांवड़िये कछला दिशा में रवाना हुए हैं। सोमवार को यह जत्था तपेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed