{"_id":"120-98725","slug":"Bareilly-98725-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में आरक्षण नियमों का हो रहा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में आरक्षण नियमों का हो रहा पालन
Bareilly
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में भले ही पहले ही अनारक्षित श्रेणी के दाखिले हो रहे हों, लेकिन सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में भी आरक्षण नियमों को लागू किया गया है। हर कॉम्बिनेशन में पचास-पचास फीसदी सीटें बांट दी गई हैं।
बरेली कॉलेज में पहले सिर्फ अनारक्षित श्रेणी की कटऑफ जारी होने के बाद केवल उसके ही प्रवेश होने से आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थी भ्रमित हैं। उन्हें लग रहा था कि पहले अनारक्षित श्रेणी के दाखिले होने की वजह से अच्छे सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन अनारक्षित श्रेणी के ही पास चले जाएंगे। आरक्षित श्रेणी को मन मुताबिक कॉम्बिनेशन नहीं मिल पाएंगे। लेकिन, आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बरेली कॉलेज ने सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में पचास-पचास फीसदी के हिसाब से सीटें अलग कर दी हैं। उसमें भी पचास फीसदी अनारक्षित और पचास फीसदी आरक्षित श्रेणी की सीटों के विभाजन से ही विषय दिए जा रहे हैं। कई विद्यार्थी इसको लेकर बरेली कॉलेज में पूछताछ भी कर चुके हैं कि ऐसा तो नहीं कि उनके विषय अनारक्षित को मिलें और उन्हें अच्छे विषय न मिल पाएं।