{"_id":"120-94903","slug":"Bareilly-94903-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के लिए 10 जून को खुलेगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के लिए 10 जून को खुलेगा रास्ता
Bareilly
Updated Thu, 29 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोहाड़ापीर पुलिया से आगे वाहनों के आवागमन का रास्ता 10 जून को खोला जाएगा। अभी नई बनी पुलिया से सिर्फ पैदल आवागमन की अनुमति दी गई है। एक पुलिया पहले ही बनकर तैयार हो चुकी है। उससे बैरियर भी हटा लिया गया है, लेकिन दूसरी पुलिया से बैरियर अभी नहीं हटाया गया है।
पीडब्ल्यूडी ने पुरानी नैनीताल रोड पर कोहाड़ापीर के निकट 21.85 लाख की लागत से दो पुलिया के निर्माण का स्टीमेट स्वीकृत कराया था। ठेकेदार ने करीब दो माह पूर्व जब पुलिया निर्माण का काम प्रारंभ किया था, तब 45 दिन में रास्ता खोलने की बात कही गई थी। लेट-लतीफी के चलते पुलिया निर्माण में देरी हुई। हालांकि, एक पुलिया लगभग 15 दिन पहले ही बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन दूसरी के निचले लिंटर पर एक ओर से सड़क धंस गई है। अब हालांकि, यह पुलिया भी बन चुकी है, लेकिन अभी राहगीरों को कोहाड़ापीर गली से गुजरना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव भारद्वाज ने बताया कि कोहाड़पीर पुलिया से केवल पैदल यात्रियों के लिए रास्ता खोला गया है। वाहनों के आवागमन के लिए नैनीताल मार्ग 10 जून को खुलेगा। तब तक वाहन गली से होकर ही गुजरेंगे।