फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पता चलेगा आज कौन है सरताज

पता चलेगा आज कौन है सरताज

Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आंवला और बरेली संसदीय सीटों पर किसके सिर सजेगा ताज, यह शुक्रवार दोपहर बाद पता चल जाएगा। सोलहवें लोकसभा चुनाव के लिए जिले में गत 17 अप्रैल को पड़े मतों की गणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। बहेड़ी को छोड़ अन्य आठ विधानसभा क्षेत्रों में पहले आधे घंटे पोस्टल मतों की गणना होगी और उसके बाद ईवीएम में पड़े मतों की गिनती की जाएगी। साढ़े आठ बजे पोस्टल मतों का रिजल्ट आएगा और उसके बाद ईवीएम में पड़े मतों का राउंड वाइज रिजल्ट करीब नौ बजे से घोषित होना शुरू होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार के अनुसार, दोनों ही सीटों के संपूर्ण नतीजे अपराह्न तीन से चार बजे के बीच (जुमे की नमाज के बाद) घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में बहेड़ी, बरेली शहर और बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 26 राउंड में पूरी होगी जबकि आंवला की 21, बरेली कैंट और नवाबगंज की 22, फरीदपुर की 23, मीरगंज की 24 और भोजीपुरा की 25 राउंड में गिनती पूरी होगी। आंवला लोकसभा क्षेत्र के दातागंज की 28 और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 29 राउंड में पूरी होगी। नरियावल मंडी परिसर में बने मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और जनसामान्य को हर राउंड के रिजल्ट से अवगत कराने को विशेष व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी मतगणना केंद्र में रिटर्निंग आफिसर के साथ होंगे और उन्हें वहीं पर हर राउंड का रिजल्ट उपलब्ध होगा। शेष के लिए मीडिया सेंटर से लाउड स्पीकर के मार्फत मतगणना केंद्र के 200 मीटर की परिधि दूरी पर लगे लाउड स्पीकर से नियमित अंतराल पर घोषणा की जाती रहेगी।
विज्ञापन

पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड की गिनती पूरी होने पर विजेता प्रत्याशियों के को दिए जाने वाले सर्टिफिकेट, उससे पहले आयोग को तय प्रारूप में भेजी जानी वाली जानकारी आदि प्रक्रियाओं की तैयारी बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मो. नईम खान आदि ने परिसर का दौरा कर चप्पे - चप्पे पर चरणबद्ध प्रक्रियाओं की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद : डीएम
बरेली (ब्यूरो)। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बृहस्पतिवार को कहा कि शुक्रवार सुबह चार बजे से मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तक पूरे जिले में चप्पे -चप्पे पर एकदम चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परिणाम घोषित होने के बाद कहीं कोई अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए सुरक्षा बल और पुलिस कर्मी बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेटों के साथ तैनात किए गए हैं। अफवाहों और इसे फैलाने वालों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed