{"_id":"120-93042","slug":"Bareilly-93042-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज प्रशिक्षण और टीकाकरण 15 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज प्रशिक्षण और टीकाकरण 15 से
Bareilly
Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ/बरेली। प्रदेश के हज आवेदकों के चयन के बाद अब उनके प्रशिक्षण और टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य हज कमेटी के मुताबिक हज यात्रा की पहली किस्त 81 हजार रुपये जमा होने के बाद हज प्रशिक्षण व टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू होगा। हज अधिकारी तनवीर अहमद ने बताया कि प्रशिक्षण व टीकाकरण कार्यक्रम 15 मई से शुरू हो जाएगा। जिलेवार ट्रेनर के लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। प्रशिक्षित होने के बाद ट्रेनर जिलों में हज आवेदकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन