{"_id":"120-91830","slug":"Bareilly-91830-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने खाली, थम गई चीता की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने खाली, थम गई चीता की रफ्तार
Bareilly
Updated Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मतदान कराने के लिए फोर्स गांव-गांव पहुंच गई है मगर थाने खाली हो गए हैं। पुलिस की कमी की वजह से शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली चीता मोबाइल बाइकें थानों में खड़ी हो गई हैं। महिला की सुरक्षा को चलने वाली शक्ति मोबाइल भी बंद कर उस पर तैनात सिपाहियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा लगाए गए सुरक्षा कर्मियों की वजह से थानों में फोर्स की कमी हो गई है। शहर की सड़कों पर आम आदमी की सुरक्षा के लिए दौड़ने वाली 39 चीता मोबाइल की बाइकों को थानों में खड़ा करा लिया गया है। क्यूआरटी, रक्षक, बज्र वाहन मोबाइल भी फोर्स न होने के कारण खड़े हो गए हैं। आईजी जकी अहमद, डीआईजी आरकेएस राठौर, एसएसपी और एसपी सिटी आदि अफसरों ने अपने दफ्तरों में तैनात पुलिस कर्मियों को सुबह सात बजे से ही चुनाव ड्यूटी के लिए रिजर्व में तैयार रहने को कहा है।
बाहर से आई पुलिस फोर्स
जिला दरोगा दीवान सिपाही
गोरखपुर 62 95 1014
महाराजगंज 33 60 422
देवरनिया 22 42 480
गाजीपुर 22 45 560
आजमगढ़ 45 54 625
बलरामपुर 21 35 256
बस्ती 31 30 348
फैजाबाद 58 24 550
संतकबीर नगर 23 48 नहीं
अमेठी नहीं 30 नहीं
बहराइच नहीं 25 नहीं
जीआरपी 10 17 100
-------------------------------------
कुल 327 502 4356
-------------------------------------
हमें वोट के अधिकार से क्यों रोक रहे हो
बरेली। पुलिस लाइंस में 500 वाहनों को रिजर्व रखने से चालकों ने ऐतराज जताया है। उन्होंने संभागीय परिवहन विभाग के अफसरों पर वोट देने के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया है। चालकों के अनुसार वाहन किसी काम में नहीं लिए गए हैं इसके बावजूद उन्हें जबरन रोका जा रहा है।
विज्ञापन
आंवला क्षेत्र के मुख्तयार अली, भूरे सलमानी, अलीगंज के रईस अहमद, शाकिर खां के अलावा बरेली-सिरौली के बीच प्राइवेट वाहन चलाने वाले चालक रमेश यादव, धर्मपाल, राजवीर सिंह, नरेश सिंह, विजय, प्रमोद गिरि ने यह शिकायत की है। उनका कहना है कि एक ओर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्हें बेवजह रोका जा रहा है। चालकों का आरोप है कि उन्होंने वाहन छोड़ने के लिए एक अधिकारी से बात की तो उनके साथ अभद्रता की गई। जबकि उसी अधिकारी ने कई वाहनों के चालकों पर मेहरबानी कर छोड़ दिया।
बैरियरों पर सघन चेकिंग
बरेली। उत्तराखंड की सीमा के अलावा अंतरजनपदीय और जनपद की सीमाओं पर लगाए गए बैरियरों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। शहर से होकर गुजरने वाले वाहनों को कई स्थानों पर रोक कर चेक किया गया। बहेड़ी में उत्तराखंड की सीमा पर पैरा मिलिट्री फोर्स निगरानी रख रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी की जा रही है। बुधवार को देर शाम सेटेलाइट बस अड्डे के पास शहर की सीमा पर बनाए गए बैरियर पर थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग की। कोतवाली इलाके में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद बाबर ने बैरियरों पर चेकिंग कराई। कैंट, सुभाषनगर, प्रेमनगर, इज्जतनगर के अलावा सीबीगंज में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार कौशल ने बैरियरों पर वाहनों को रोककर चेकिंग की। बिथरी चैनपुर इलाके में प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने देर शाम को वाहनों को चेक किया। स्टेशन, रोडवेज के अलावा शहर के होटलों और धर्मशालाओं को भी देखा जा रहा है।