फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दंगों के बाद कोई भाजपा नेता झांकने नहीं आया

दंगों के बाद कोई भाजपा नेता झांकने नहीं आया

Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। चुनावों में भाजपा को सबसे अधिक वोट देने वाले गंगापुर के बाशिंदे पार्टी के नेताओं से नाराज हैं। कहते हैं कि चार साल पूर्व इस इलाके में जब कर्फ्यू लगा तो डेढ़ महीने तक घर में लोगों को कभी भूखे तो कभी आधे पेट खाकर रहना पड़ा। कोई भाजपा नेता इधर झांकने नहीं आया। सन् 2012 के विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद धर्मशाला के बूथ नंबर एक, दो, तीन और चार के मतदाताओं ने विकास की उम्मीद में भाजपा को दोबारा सर्वाधिक 1719 वोट दिए थे। लेकिन फिर भी विकास के नाम पर इस इलाके में कुछ नहीं हुआ। अब मतदाताओं का पार्टी के नेताओं से मोहभंग हो गया है। आम लोग कहते हैं कि जाति-धर्म के नाम पर बहुत बातें हो गईं अब उसको वोट देगें जो विकास कराए।
विज्ञापन

गंगापुर कालोनी में सबसे बड़ी समस्या गंदगी के ढेर लगे रहने और नाले-नालियों की प्रतिदिन सफाई न होने की है। इसकी वजह से जगह-जगह जलभराव की भी समस्या रहती है। एक दर्जन से ज्यादा सड़कें खस्ताहाल हैं। विधायक निधि से कोई सड़क नहीं बनी। सड़क पर कूड़े के ढेर लगे हैं। डलावघर से नियमित कूड़ा न उठने से दुर्गंध फैलती है, जिससे संक्रामक बीमारियों की आशंका रहती है।
विज्ञापन


पूर्व मेयर ने कराए 1.24 करोड़ के काम
पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन के कार्यकाल सीसी रोड, नाली, धर्मशाला की रंगाई पुताई और गलियों के निर्माण के 42 काम कराए। इन कार्यों पर 1.24 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
फोटो-
‘विकास के नाम पर इलाके में कुछ नहीं हुआ। मोहल्ले में तमाम सड़कें टूटी हैं। हैंडपंप लगे हैं लेकिन खराब हैं। पीने के पानी की भी किल्लत रहती है। हिंदू-हिंदू करके वोट लेने वालों को इस बार यहां सफलता नहीं मिलेगी।’ -घनश्याम
फोटो-
‘भाजपा को बार-बार वोट दिया लेकिन जब 2010 के दंगे में कर्फ्यू लगा और हम लोग भूखे प्यासे मरते रहे तो कोई हमें पूछने नहीं आया। हमारी दुकान ठप हो गई। अब नौकरी कर रहे हैं। कोई भाजपा नेता हाल-चाल लेने नहीं आया।’ -प्यारेलाल
फोटो-
‘हम मजदूरी करते हैं। चक्कर काटते रहे मगर गरीबी रेखा से नीचे होने के बावजूद हमारा राशन कार्ड नहीं बना। कुछ लोगों ने कहा तो भाजपा को वोट दे दिया लेकिन इस पार्टी के नेताओं से कोई मदद तो मिली नहीं।’ -गौरीशंकर


फोटो-
‘सड़कें खराब हैं। सफाई नहीं होती। जिनको वोट दिया उन्होंने हमारे सुख-दुख में शामिल होने की जरूरत नहीं समझी। चुनाव के समय कुछ लोग वोट डालने के नाम पर भ्रम डाल देते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।’ -पूनम देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed