{"_id":"120-89534","slug":"Bareilly-89534-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान से 80 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान से 80 हजार की चोरी
Bareilly
Updated Fri, 14 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गार्डन सिटी के पास किराना और मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोर 80 हजार का माल समेट ले गए। पीड़ित तहरीर देने पहुंचा तो दरोगा ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई बल्कि उसी से पूछने लगा कि किसी पर शक हो तो बताओ।
जगतपुर इलाके में गार्डन सिटी के सामने पशुपति विहार निवासी नावेद की किराना की दुकान है। वह इसी दुकान में मोबाइल बेचने, रिचार्ज का काम भी करते हैं। बुधवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 10 हजार रुपये की नगदी, घी-तेल के पीपे, सिरगेट के गत्ते और 16 मोबाइल चुरा लिए। सुबह आसपास के लोगों ने ताले टूटे देखकर उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दे दी है। नावेद ने बताया कि दरोगा जी मामले की जांच करने आए थे। उनका कहना था कि किसी पर शक हो तो नाम बताओ, हम कार्रवाई करेंगे।