{"_id":"120-88537","slug":"Bareilly-88537-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड सत्यापन पर ब्रेक अब जारी होगी सिर्फ सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड सत्यापन पर ब्रेक अब जारी होगी सिर्फ सूची
Bareilly
Updated Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुराने राशन कार्ड सत्यापन अभियान कार्य पर शुक्रवार से ब्रेक लगा दिया गया है। डीएम अभिषेक प्रकाश ने सोमवार तक भरे हुए फार्म के आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार शाम डीएम अभिषेक प्रकाश ने समीक्षा बैठक में कहा कि अब सत्यापन आगे नहीं बढ़ेगा। राशन दुकानों पर भर कर पहुंचे सभी फार्म सोमवार तक सूचीबद्ध कर लिए जाएं, ताकि इनका कंप्यूटरीकरण हो सके। डीएम ने कहा कि दुकानों से मिले फार्म के अनुसार कोटा देय होगा। डीएम ने समीक्षा बैठक में पहुंचे सभी अफसरों से कहा कि राशन कार्ड ऑनलाइन कराने की योजना में तेजी लाएं। इसमें सहयोग न करने पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही कोटेदार भी नहीं बख्शे जाएंगे। उनका कोटा भरे गए फार्म अनुसार ही होगा। बैठक में डीएसओ केएल तिवारी ने जानकारी दी कि अब तक 7 लाख 64 हजार फार्म भरे जा चुके हैं। सोमवार तक पूरी सूची सौंप दी जाएगी।