फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   झांकी निकालने पर सिरौली में बवाल

झांकी निकालने पर सिरौली में बवाल

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। धार्मिक जुलूस के दौरान सिरौली इलाके के पिपरिया उपराला गांव में शनिवार को बवाल हो गया। भागवत कथा की झांकी निकालने को लेकर दो बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। दर्जन भर लोगों को चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडे फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

पिपरिया गांव निवासी केहरी के घर बृहस्पतिवार को देवी जागरण हुआ था। उनके घर पहुंचे ठाकुर बिरादरी के लोगों के कुर्सी पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में ठाकुर बिरादरी के लड़कों ने तोड़फोड़ कर दी। हालांकि उस दिन मामला शांत हो गया था मगर दोनों पक्षों में तनाव बना रहा। केहरी ने पुलिस से लिखित शिकायत भी की थी।
विज्ञापन

उधर, पिपरिया उपराला में सामूहिक रूप से तीन दिन से भागवत कथा चल रही थी। शनिवार शाम करीब सात बजे श्रीकृष्ण जी की झांकी निकाली जा रही थी। आरोप है कि झांकी केहरी के घर के पास पहुंची तो उनका बेटा ठाकुर बिरादरी को देखकर गालियां देने लगा। कहासुनी होने पर दोनों बिरादरी के युवकों में मारपीट होने लगी। करीब आधे घंटे जमकर पथराव हुआ। इसकी सूचना मिलने पर सिरौली एसओ और आसपास चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने डंडे फटकार कर लोगों को दौड़ा दिया। हमले में राजू सिंह समेत करीब दर्जन भर लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी सूरज को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट
पालकी निकालने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया था। सिरौली एसओ को मौके पर भेज दिया गया। अब गांव में पूरी तरह शांति है। एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। एक को पकड़ लिया गया है।

- रामस्वरूप सिंह, एसपी देहात


मैं थाने में एक मामले में समझौता करा रहा था। गांव में पालकी निकलने के दौरान कुछ विवाद हो गया था। बिरादरीवाद का जहर घोलना गलत है। सबको मिलकर रहना चाहिए।
- पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान कुवेंता देवी का बेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed