फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सुभाषनगर थाने के दोनों आरोपी सिपाही सस्पेंड

सुभाषनगर थाने के दोनों आरोपी सिपाही सस्पेंड

Sat, 08 Feb 2014 05:44 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 08 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली। होटल में कॉलगर्ल के साथ युवक की अश्लील क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी दो सिपाहियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। जीआरपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसपी, रेलवे को भेजी गई है। गैंग में शामिल दो युवकों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है जबकि मामले में नामजद कथित पत्रकार की तलाश जारी है।
विज्ञापन

तीन जनवरी को सुभाषनगर के कुलदीप शंखधार को उसके दोस्त विशाल उर्फ गुड्डू ने फोन करके मालगोदाम रोड स्थित होटल एआर पैलेस के कमरा नंबर पांच में बुलाया। वहां पहले से मौजूद थाना सुभाषनगर के दो सिपाही असगर अली व धर्मेंद्र कुमार तथा जंक्शन जीआरपी थाने में तैनात सिपाही रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह, कथित पत्रकार गुरविंदर सिंह और अभिषेक मिश्रा ने कुलदीप को कमरे में खींच कर कॉलगर्ल के साथ उसकी तस्वीरें खींच लीं। कुलदीप की जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर एसएसपी जे रविंद्र गौड़ ने जांच की तो आरोप सही पाया गया। कुलदीप की तहरीर पर थाना सुभाषनगर में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने और रुपये छीन लेने का मुकदमा गुरुवार को दर्ज किया गया। विशाल उर्फ गुड्डू व गुरविंदर को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को दोनोें को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, सुभाषनगर थाने के आरोपी सिपाही असगर अली और धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी जे रविंद्र गौड़ ने जीआरपी के दीवान जयपाल सिंह व रविंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए रेलवे के एसपी को लिखा है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

---
मामले की गहराई से छानबीन होगी। आरोपी सिपाही जेल भेजे जाएंगे। शामिल पाए जाने पर लड़की के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। - जे रविंद्र गौड़, एसएसपी
विवादित सिपाही है असगर
सिपाही असगर अली पहले भी विवादों में रहा है। वर्ष 2010 में कर्फ्यू के दौरान असगर अली ने वायरलेस सेट खो दिया था। तब उसे निलंबित किया गया था। पिछले महीने उस पर एक मकान पर जबरन कब्जा कराने का आरोप लगा। कई बार अवैध वसूली के भी आरोप लगे। फरीदपुर ट्रांसफर होने पर भी असगर शहर में जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी में रह चुका है जयपाल
जिला पुलिस में तैनाती के दौरान जयपाल सिंह एसओजी में रहा। कटरी किंग कुख्यात कल्लू एनकाउंटर के दौरान वह एसओजी में था। उसे आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की भी संस्तुति की गई थी। उसी दौरान कई बार अवैध वसूली के आरोप लगे, लेकिन अफसरों के नजदीक रहने की वजह से उस पर कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने भगा दिए आरोपी सिपाही
बृहस्पतिवार को आईपीएस हेमंत कुटियाल की जांच पूरी होने के बाद सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा लिखना तय हो गया। बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक सिपाही असगर अली और धर्मेंद्र की ड्यूटी चीता मोबाइल पर थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक जीआरपी के हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह की भी ड्यूटी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह और रविंद्र की पांच नंबर पर रही। फिर भी सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी सिपाहियों को नहीं पकड़ा।
----
इंस्पेक्टर जीआरपी ने छानबीन की
जीआरपी सिपाहियों पर मुकदमा कायम होने का पता लगने पर इंस्पेक्टर अयूब हसन ने मामले की छानबीन की। शुक्रवार को थाना सुभाषनगर जाकर वह विवेचक से मिले। फिर होटल जाकर पूछताछ की। शुक्रवार रात 9.30 बजे तक हेड कांस्टेबल जयपाल और रविंद्र ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इंस्पेक्टर अयूब हसन ने बताया कि उनकी गैर हाजिरी दर्ज कर रिपोर्ट आला अफसरों को भेजी जाएगी।

----
कौन है लड़की
आरोपी सिपाहियों के साथ होटल में मौजूद लड़की कॉल गर्ल है या कोई और, यह शुक्रवार देर शाम तक स्पष्ट नहीं हो सका। विवेचक एसआई रामकुमार का कहना है कि लड़की जंक्शन पर घूमती रहती है। एसएसपी के मुताबिक लड़की गैंग में शामिल होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed