{"_id":"120-86831","slug":"Bareilly-86831-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ज की जुगाड़ में लगे खाली पड़े इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ज की जुगाड़ में लगे खाली पड़े इंस्पेक्टर
Bareilly
Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत तीन साल से ज्यादा वक्त से जिले में जमे इंस्पेक्टरों के तबादले होने के बाद तीन थाने खाली हो गए हैं। नए इंस्पेक्टरों ने इन थानों के चार्ज के लिए जुगाड़बाजी शुरू कर दी है। तीन थानों पर कई इंस्पेक्टर दावेदारी कर रहे हैं। यह भी टोह लेने की कोशिश की जा रही है कि नए कप्तान आखिर किसकी सिफारिश मानेंगे।
डीआईजी आरकेएस राठौर ने जिले में तीन साल का समय पूरा होेने पर 19 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। इनमें शहर के सुभाषनगर थाने से प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह, फरीदपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, विशारतगंज के प्रभारी निरीक्षक यशवीर सिंह को रिलीव कर दिया है। बाकी क्राइम ब्रांच और अन्य शाखाओं से जिन इंस्पेक्टरों का तबादला हुआ था, उन्हें भी पुलिस लाइंस से रिलीव कर दिया गया है। तीन थाने खाली होते ही खाली पड़े इंस्पेक्टरों ने चार्ज पाने के लिए जुगाड़बाड़ी शुरू कर दी है। हालांकि नए कप्तान का मिजाज न समझ पाने के कारण उनमें उहापोह की स्थिति भी है।