फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ले रहे हैं 1500, रसीद दे रहे हैं 8 सौ की

ले रहे हैं 1500, रसीद दे रहे हैं 8 सौ की

Wed, 22 Jan 2014 05:53 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 22 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार को तहसील दिवस पर सदर तहसील में 30 शिकायतें पहुंचीं, लेकिन इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। गांव धौरेरा माफी से पहुंचे लोगों ने बिजली विभाग के कर्मियों की जोर-जबर्दस्ती की शिकायत की तो अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। गांव वालों का कहना था कि नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदकों से 15 सौ रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें रसीद 810 की ही दी जा रही है। एडीएम सिटी आरपी सिंह ने अधिशासी अभियंता को शिकायत की जांच का निर्देश देते हुए कार्रवाई से आवेदकों को भी अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन

धौरेरा माफी के लोगों ने बताया कि इज्जतनगर क्षेत्र की महानगर कालोनी, सिल्वर स्टेट, आशुतोष सिटी, सृजन स्टेट, छोटी विहार आदि इलाके हैं तो ग्रामीण क्षेत्र में लेकिन वहां शहरी बिजली दी जाती है। इसी आधार पर उन्होंने मांग की तो महीने भर पहले तय हुआ कि उनके गांव को भी रिठौरा फीडर से बिजली आपूर्ति दी जाएगी, लेकिन रिठौरा फीडर से अब तक सप्लाई नहीं की जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय इंजीनियर इस बात पर भी नाराज हो गए कि उनकी पहल से उन्हें कटिया से शहरी बिजली दिलाने से जो कमाई हो रही थी, वह मारी गई। शिकायत करने वालों में रवींद्र नाथ सागर, प्रमोद कुमार, रियाजुल, महेंद्र पाल, विशाल, महेश बाबू, नसीर अहमद आदि शामिल थे। तहसील दिवस पर एसडीएम सदर रजनीश राय, तहसीलदार गिरीश कुमार झा, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बीच सड़क रखी हैं भट्टियां
बरेली (ब्यूरो)। पीर बहोड़ इलाके से आए लोगों ने शिकायत की कि पीर बहोड़ा से पीलीभीत रोड जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो हलवाइयों ने अपनी भट्टियां लगा रखी हैं। उस पर कड़ाहों में तेल खौलता रहता है। हाल ही में एक साइकिल सवार उससे टकराकर झुलस गया था। इस रास्ते पर संख्या में वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है और कभी भी दुर्घटना घट सकती है। इस मामले ेमं अपर नगर आयुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बभिया में चकबंदी पूरी कराने की मांग
बरेली (ब्यूरो)। बभिया गांव से आए कुलवंत, हीरालाल, लालाराम, रामबहादुर आदि ने शिकायत की कि उनके गांव में चकबंदी का दो तिहाई काम पूरा नहीं हो पाया। इससे छोटे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़े किसान नए चक के साथ पुराने चक पर भी काबिज हैं। इसमें जाट रेजीमेंट भी है जिसके खाते में पहले करीब 150 बीघे की खेती थी लेकिन अब वह 200 बीघे से ज्यादा पर खेती कर रहा है। मुख्य चकबंदी अधिकारी को इस प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करके आख्या देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed