फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कमालपुर में अभी भी सुलग रही है आग

कमालपुर में अभी भी सुलग रही है आग

Mon, 20 Jan 2014 05:53 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Mon, 20 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। गांव कमालपुर में विवादित स्थान पर जुमे की नमाज अदा कराए जाने के बाद तनाव बरकरार है। गांव का हिंदू समुदाय जिला प्रशासन के रुख पर संतुष्ट नहीं है। सोमवार को वे दोबारा डीएम से मिलेंगे। तनाव देखते हुए अभी भी गांव में एक प्लाटून पीएसी के साथ पुलिस फोर्स और खुफिया विभाग के लोग डेरा डाले हुए हैं। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम कोर्ट में प्रत्यावेदन दाखिल कर दिया गया है। कोर्ट में इस पर तीन फरवरी को सुनवाई होगी। दोनों पक्षों को साक्ष्यों और अभिलेखों के साथ हाजिर होने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला प्रशासन ने भारी तादाद में पुलिस लगाकर गांव में जुमे की नमाज अदा करा दी थी। इससे गांव के हिंदू समुदाय में नाराजगी है। रविवार को हिंदू समुदाय ने तय किया कि वे ग्राम प्रधान कालीचरण की अगुवाई में अपनी बात दोबारा डीएम के सामने रखेंगे। कालीचरण ने बताया कि जिला प्रशासन के फैसले से गांव के लोगों में भारी नाराजगी है। वे विवादित स्थान पर नमाज पर पहले की तरह प्रतिबंध चाहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन के स्तर पर न्याय न मिला तो वे उच्चतम न्यायालय तक जाएंगे।
विज्ञापन

इधर, एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि कमालपुर में पूरे हालात पर नजर रखी जा रही है। चूंकि अब यह प्रकरण कोर्ट में चला गया है और डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि विवादित स्थान मस्जिद नहीं है। लिहाजा अब एसडीएम कोर्ट ही इस मामले में फैसला करेगा। एसडीएम सदर रजनीश राय ने बताया कि तीन फरवरी को दोनों पक्षों को सुनने और समझने के बाद प्रकरण के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले सोमवार को गांव से लोगों के डीएम के पास आने से पहले वे गांव पहुंचेंगे और गांव वालों से बात करेंगे क्योंकि जब मामला उनके कोर्ट में आ चुका है तो इस मामले में नाराजगी जताने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस स्थान को लेकर विवाद है, वहां बाकी दिनों में पांचों वक्त की नमाज को लेकर कोई विरोध नहीं है लेकिन जुमे की नमाज को लेकर कुछ लोग निजी स्वार्थ साधने के लिए विरोध का माहौल बना रहे हैं। -इसरार अली, कमालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed