फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नार्थ जोन सेंट्रल रेवेन्यू स्पोर्ट्स मीट शुरू

नार्थ जोन सेंट्रल रेवेन्यू स्पोर्ट्स मीट शुरू

Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। दो दिवसीय नार्थ जोन की सेंट्रल रेवेन्यू स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत हो गई है। इसके तहत हाकी, फुटबाल, एथलेटिक्स, कैरम व चेस प्रतियोगिताएं हो रही हैं। रविवार को फाइनल मुकाबले होंगे। कैंट के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन लखनऊ के मुख्य आयकर आयुक्त एके सिंह ने किया। इस दौरान स्थानीय मुख्य आयकर आयुक्त गोपाल कमल, रणंजय सिंह, आयकर आयुक्त (अपील) पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हाकी में दोनों टीमों को वाक ओवर
बरेली। सेंट्रल रेवेन्यू स्पोर्ट्स मीट में पहले दिन दो मैच खेले जाने थे। इसमें दिल्ली और चंडीगढ़ जोन की एक-एक टीम ही पहुंची। इन दोनों को वाकओवर दे दिया गया। यह मैच सेंट्रल एक्साइज लखनऊ-मेरठ व चंडीगढ़ पटियाला और दूसरा मैच दिल्ली-राजस्थान व इंदौर-भोपाल के बीच खेला जाना था। इसके पहले मैच में लखनऊ-मेरठ और दूसरे मैच में दिल्ली-राजस्थान की टीमें नहीं पहुंची। इसकी वजह से चंडीगढ़ और दिल्ली जोन को वाक ओवर दे दिया गया। रविवार को इन्हीं दोनों टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन


वालीबाल में दिल्ली जोन विजयी
बरेली। स्पोर्ट्स मीट में पहले दिन खेले गए मैच में चार टीमों के बीच मुकाबला होना था। इसमें तीन टीम ही पहुंच पाई। पहला मुकाबला सेंट्रस एक्साइज दिल्ली-राजस्थान जोन और लखनऊ-मेरठ जोन के बीच हुआ। इसमें दिल्ली-राजस्थान जोन ने मैच जीत लिया जबकि दूसरे ग्रुप में एक ही टीम इन्कम टैक्स विभाग इन्दौर-भोपाल जोन की पहुंची। इसका मैच नहीं हो सका। इसकी वजह से दिल्ली जोन प्रथम और मेरठ जोन को द्वितीय घोषित करने के साथ ही इन्दौर जोन को तीसरा स्थान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक बास्केटबाल, एथलेटिक्स के परिणाम घोषित नहीं किए गए थे, जबकि कैरम और चेस की प्रतियोगिताएं जारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed