{"_id":"120-73317","slug":"Bareilly-73317-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौकीर को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौकीर को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा
Bareilly
Updated Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली । सपा से गठबंधन के बाद दर्जा राज्यमंत्री बने आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां को अब वाई श्रेणी की सुरक्षा भी दे दी गई। इस बारे में प्रदेश के गृह विभाग से बृहस्पतिवार को आदेश जारी हुआ। सीओ एलआईयू ने इसकी पुष्टि की। इस श्रेणी की सुरक्षा में एक गनर और एक शैडो हर वक्त मौलाना तौकीर के साथ रहेंगे, जबकि तीन पुलिसकर्मी उनके घर पर 24 घंटे तैनात रहेंगे। तीन शिफ्टों में ड्यूटी बदली जाएगी।