{"_id":"120-70194","slug":"Bareilly-70194-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख पर तो लगे हैं मकड़ी के जाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख पर तो लगे हैं मकड़ी के जाले
Bareilly
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सावन और रमजान को लेकर प्रशासन सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रहा है। पिछले दिनों हुई बैठकों में भी इंतजाम की विस्तृत रूपरेखा बनाई गई लेकिन यह प्रस्ताव या जुबानी औपचारिकता तक ही सीमित है। संवदेशील स्थानों में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात जोरशोर से हुई थी। लेकिन शहर के कई इलाकों में पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों को शायद पुलिस और प्रशासन के अफसर भूल गए हैं। इनमें से ज्यादातर कैमरे काम ही नहीं कर रहे हैं। बिहार के बोध गया में आतंकी हमले के बाद भी प्रशासन के अफसर अलसाए हुए हैं।
नावल्टी चौराहा
शहर में पहला सीसीटीवी कैमरा अयूब खां चौराहे पर लगा था। जिसे बाद में नावल्टी चौराहे पर शिफ्ट कर दिया गया। यह पिछले करीब तीन महीने से खराब पड़ा है। इसकी मॉनीटरिंग सिटी कंट्रोल रूम से होती है। कंट्रोल रूम प्रभारी एसआई नवाब सिंह ने कई बार टेक्नो इंडिया कंपनी को लिखा लेकिन अब तक इसे ठीक कराने के प्रयास नहीं हुए।
खलील स्कूल तिराहा
पिछले साल दंगों के बाद बिहारीपुर चौकी के पास खलील स्कूल तिराहे पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। यह भी कई महीनों से खराब पड़ा है। इसका मॉनीटर चौकी के अंदर लगा है। चौकी प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि इसे ठीक कराने के लिए अधिकारियों को लिख दिया गया है।
विज्ञापन
पुराना रोडवेज
यहां नौ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें चार और नौ नंबर वाले कैमरे खराब हैं। सीसी टीवी कैमरों का मानीटर स्टेशन इंचार्ज के रूम में लगा है। स्टेशन इंचार्ज राजवती का कहना है कि बारिश की वजह से कैमरे में कुछ खराबी आ गई होगी।
सैटेलाइट बस स्टैंड
यहां चार सीसीटीवी कैमरे हैं। इनमें बाहर की ओर लगा कैमरा खराब है। स्टेशन इंचार्ज के कमरे में लगे मानीटर पर पिक्चर भी साफ नहीं दिख रही थी। इंचार्ज नाहिद बी ने बताया कि बारिश में कमी आने की वजह से कैमरे ने घूम नहीं पा रहा।
जंक्शन
प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे दोनों सीसी टीवी कैमरे महीनों से खराब हैं। जीआरपी और रेलवे वालों का कहना है कि इसकी सारी देख रेख मुरादाबाद मंडल कार्यालय से होती है। मगर कोई ध्यान देने वाला ही नहीं है।
कोट्स
सभी कैमरे चालू हालत में है। हो सकता है कि एक-दो दिन में कोई कैमरा खराब हो गया है। उसे ठीक करा दिया जाएगा।
- नीरज अग्रवाल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
----------------
जंक्शन पर दो कैमरे लगाए गए हैं लेकिन दोनों खराब पड़े हैं। ठीक कराने के लिए मंडल कार्यालय को लिखा जाएगा।
- आदिल जिया सिद्दीकी, स्टेशन अधीक्षक
------------
शहर में सीसीटीवी कैमरे बीडीए ने लगाए हैं। कैमरे किस हालत में है इसकी देखरेख और मेंटीनेंस करने की जिम्मेदारी बीडीए की है।
- आकाश कुलहरि, एसएसपी
बीडीए अफसर का वर्जन आना है