{"_id":"120-66700","slug":"Bareilly-66700-120","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा
Bareilly
Updated Sat, 18 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डोहरा गौटिया में छोटे भाई के साथ स्कूल से लौट रही एक छात्रा के साथ शोहदों ने छेड़छाड़ कर उसे खींचकर दुकान में ले जाने की कोशिश की। भाई दौड़कर घर से पिता को बुला लाया, लेकिन शोहदों ने उन्हें लोहे की रॉड से पीटकर जख्मी कर दिया। छात्रा के पिता शोहदों के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
बारादरी इलाके की एक छात्रा अपने छोटे भाई के साथ शुक्रवार को सुबह करीब 10.50 बजे स्कूल से घर लौट रही थी। छात्रा के मुताबिक वह जैसे ही डोहरा गौटिया में नवीन की दुकान के सामने से गुजरी, दुकान के पास खड़े लड़कों ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए खींचकर दुकान के अंदर ले जाने की कोशिश करने लगे। शोहदों की यह हरकत देखकर उसका छोटा भाई दौड़कर घर से मां-बाप को बुला लाया। उसके पिता ने विरोध किया तो शोहदों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
शोहदों के आगे बेबस हुए उसके घर वालों ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठी हो गई। इस पर शोहदे फरार हो गए। छात्रा के पिता इसके बाद पुलिस अफिस जाकर एसएसपी से मिले और उन्हें सारा वाकया बताते हुए शोहदों पर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी बुरी तरह दहशत में है। थाना बारादरी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। एसएसपी ऑफिस से अगर तहरीर आएगी तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।