{"_id":"120-63752","slug":"Bareilly-63752-120","type":"story","status":"publish","title_hn":" आशुतोष सिटी में घर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष सिटी में घर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
Bareilly
Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आशुतोष सिटी में दिन दहाड़े चोर एक घर को निशाना हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।
वानखाना में गुद्दड़ बाग निवासी स्कूल प्रबंधक मुनीष सक्सेना ने चार माह पहले ही दोहरा रोड स्थित आशुतोष सिटी में नया मकान बनाया है। बुधवार को वह सुबह 9.30 बजे अपने स्कूल आ गए थे। इसी बीच घर का ताला तोड़कर चोर ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर वह अपने स्कूल के अध्यापक रमेश चंद्र यादव के साथ घर वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर में लगी नल की 18 कीमती टोटियां खोल ली और कमरे में टंगी पैंट से वह साढ़े छह हजार रुपये चुरा ले गए थे। मुनीश के मुताबिक उनके घर से कुल 35000 की चोरी हुई है। मामले में पीड़ित ने थाना इज्जतनगर में तहरीर दे दी है। लेकिन पुलिस अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।