{"_id":"120-62737","slug":"Bareilly-62737-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लीजिए ढाई किग्रा का टर्की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लीजिए ढाई किग्रा का टर्की
Bareilly
Updated Mon, 18 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। टर्की के मीट और अंडे की खासियत बताने के बाद सेंट्रल एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएआरआई) हेल्दी मीट परोसने की तैयारी में जुट गया है। लगातार शोध के बाद 12 किग्रा के टर्की को ढाई किग्रा में भी तैयार किया जा रहा है। लोगों की मांग पर सीएआरआई अब नई कवायद में जुटा है। सामान्य मेल टर्की 12 और फीमेल 10 किग्रा की होती है। नया मेल टर्की का वजन पांच और फीमेल का ढाई किग्रा है।
सीएआरआई लोगों को टर्की के मीट के फायदे भी गिना रहा है। माना जाता रहा कि दिल के मरीजों के लिए मीट खाना हानिकारक है। लेकिन सीएआरआई के तकनीकी और प्रसार विभाग के डॉ. समीर मजूमदार के मुताबिक, टर्की का अंडा और मीट दोनों ही लाभदायक है। बकरे के मीट की तुलना में टर्की के मीट में 50 फीसदी तक का फैट कम होता है। अन्य की अपेक्षा यह स्वादिष्ट भी होता है। फैटी एसिड ज्यादा होने से इसमें मीठापन होता है। इसे तंदूरी, गाढ़े रसीले और रोस्टेड मीट के तौर पर पकाकर खाते हैं। सीएआरआई में इसका मीट 140 रुपये प्रति किग्रा मिलता है।
टर्की पालन भी आसान
टर्की के पोल्ट्री फार्म तैयार करना आसान है। टर्की को रखने के लिए लकड़ी के बुरादे की परत बनाएं। बाजार में आने वाले खास तरह के दाने के बजाय हरी-कटी सब्जियां भी खिला सकते हैं। घर का बचा ताजा खाना भी खिला सकते हैं। बासी खाने में फफूंदी का डर है। टर्की में बीमारियां कम होती हैं। मैरेक्ट बीमारी तो होती ही नहीं है। फिर भी रानीखेत और फाउलपॉक्स के टीके लगवाकर रखरखाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
कोट्स
सीएआरआई लगातार टर्की के पोल्ट्री फार्म को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए 14 दिन की विशेष ट्रेनिंग और छह दिन की शॉट टाइम ट्रेनिंग दी जाती है।
- डॉ. समीर मजूमदार तकनीकी एवं प्रसार विभाग सीएआरआई
---------------------------
किसमें कितना पोषक तत्व
तत्व टर्की मुर्गा बत्तख
फैट 2 3.9 6
प्रोटीन 23 21 18
फैटी एसिड (पाली अनसैचुरेटेड) 35 31 16
कोलेस्ट्रॉल 65 75 76