{"_id":"120-61994","slug":"Bareilly-61994-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज के थे तीनों शोहदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज के थे तीनों शोहदे
Bareilly
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस में घुसकर छात्रा को पीटने-धमकाने का मामला
बरेली। जबरन स्कूल बस में घुसकर जिंगल बेल्स की एक छात्रा को पीटने और धमकाने के मामले में बुधवार को बस ड्राइवर ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने फिलहाल एफआईआर तो दर्ज नहीं की है, लेकिन जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी युवक बरेली कॉलेज के छात्र थे। इनमें एक कुछ समय पहले तक छात्रा के घर के पड़ोस में ही रहता था।
पीलीभीत रोड स्थित जिंगल बेल्स स्कूल से सोमवार को बच्चों को लेकर लौट रही बस को तीन युवकों ने महानगर पार्ट-2 में जबरन रोक लिया था। फिर अंदर घुसकर एक छात्रा को अपशब्द कहते हुए न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि उसे अगवा कर ले जाने की धमकी दी थी। बस ड्राइवर विकास के विरोध करने की कोशिश की तो युवकों ने उसे भी धमकाकर चुप करा दिया था। इस घटना से बस में सवार सभी बच्चे बुरी तरह दहशतजदा हो गए थे।
एसओ इज्जतनगर हरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्होंने चौकी इंचार्ज बैरियर-टू राजेश कुमार सिंह को जांच के लिए स्कूल भेजा। स्कूल बस के ड्राइवर ने घटना की पुष्टि की है। स्कूल की प्रधानाचार्य और डायरेक्टर के भी बयान लिए गए हैं। बस ड्राइवर से तहरीर भी ले ली गई है। एसओ ने बताया कि छात्रा को पीटने वाले तीनों शोहदों में से एक पहले उसके पड़ोस में रहता था। नशे में उसी ने छात्रा को यह कहते हुए धमकाया कि वह उसके लेटर का जवाब क्यों नहीं दे रही है। एसओ के मुताबिक छात्रा के पिता की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। स्कूल बस ड्राइवर की तरफ से आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
महिला हेल्प लाइन में की थी शिकायत
बरेली। छात्रा की मां ने बताया कि उन्होंने घटना के बारे में महिला हेल्प लाइन में शिकायत की थी। बुधवार को एक आरोपी युवक के पिता ने उनके पति से माफी मांगते हुए अपने बेटे को माफ करने का आग्रह किया है लेकिन जब तक लड़का खुद सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगता, तब तक वह माफ नहीं करेंगी। माफी न मांगने पर उसके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे, क्योंकि कार्रवाई न हुई तो वह दोबारा भी हरकत कर सकता है।
---------
पुलिस जांच के लिए आई थी। हमने जो सच था बता दिया। बस ड्राइवर ने पुलिस को तहरीर लिखकर दे दी है। छात्रा के परिजन चाहें तो हम स्कूल की तरफ से भी मुकदमा लिखाने को तैयार हैं। - राजीव बग्गा, डायरेक्टर, जिंगल बेल्स स्कूल
--------
...उस अनजान महिला को सलाम
स्कूल बस में घुसकर छात्रा के साथ बदसलूकी का मामला शायद दबा रह जाता, अगर इस घटना की चश्मदीद गवाह बनी एक महिला अखबार के दफ्तर में चिट्ठी न भेजती। मंगलवार को अमर उजाला ने इसी महिला की चिट्ठी मिलने के बाद छानबीन की और फिर खबर प्रकाशित की। इससे पहले तक इस मामले में न तो स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई की थी, न बस ड्राइवर ने ही पुलिस को सूचना दी थी। चिट्ठी में इस महिला ने अपना नाम तो नहीं लिखा, लेकिन छात्रा से यूं दिनदहाड़े छेड़छाड़ पर सख्त गुस्सा जताते हुए अखबार से शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की अपील की थी।