फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वैलेंटाईन डे पर बैंड बाजा बारात

वैलेंटाईन डे पर बैंड बाजा बारात

Thu, 14 Feb 2013 05:32 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Thu, 14 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ॎ दो दिन का बड़ा सहालक, 14 फरवरी को खास तव्वजो
ॎ बारात धर फुल, होटलों पार्को तक पहुंचे विवाह समारोह
बरेली। साल का खास दिन 14 फरवरी यानी वैलेंटाईट डे। दो आत्माओं के मिलने, दिल के घड़ने और प्रेम के इजहार का दिन है। दो धड़कन एक बन जाए शायद इसी खयाल से गुरुवार को कुछ ज्यादा ही लोगों ने शादी का फैसला किया है। नतीजतन बारात घर फुल हैं। होटलों में भी जगह नहीं, पार्कों तक में होंगे विवाह समारोह। इस तरह बुधवार को करीब पांच सौ शादियां मानी जा रही हैं।
यूं तो इस सीजन 22 फरवरी तक का सहालक है। इसमें बसंत पंचमी पर 15 फरवरी को लगन का बड़ा दिन है, बसंत पंचमी के दिन खास बात यह भी है कि इस दिन लोग बिना मुहूर्त निकलवाए भी शादी कर लेते हैं। क्योंकि बसंत के दिन को हर तरह से शुभ माना गया है। इस लिए इस दिन शहर में शादियां सबसे ज्यादा है। बसंत से ठीक एक दिन पहले इस बार वैलेंटाईन डे पड़ रहा है। संजोग से इस दिन चतुर्थी और पंचमी दोनों ही पड़ रही हैं। इस लिए लोगों ने मौके का लाभ उठाते हुए 14 फरवरी का दिन शादी के लिए चुन लिया। इस लिहाज से सहालक का दो दिन बड़ा हो गया। ऐसे में 14 को शादी रचाने वालों को विवाह स्थल, टैन्ट, बैंड, लाईट, फूल, डेकोरेशन आदि के डेढ़ से दो गुना तक कीमत चुकानी पड़ी है।
विज्ञापन

दो ऐसे लोगों से लोगों से बात चीत हुई जिन्होने शादी के लिए कसदन वैलेंटाईन डे का दिन चुना। इममें ए कुमार लड़के पिता हैं उन्होने बताया कि यह उनके पुत्र मनीश की इच्छा थी कि वैलेंटाईन डे पर शादी हो। उन्होने बताया कि मुहूर्त तो 15 फरवरी का निकल रहा था। फिर पंडित जी बात हुई तो पता चला कि 14 फरवरी पंचमी लग रहीं है तो बेटे की इच्छा का ख्याल रखते हुए एक दिन पहले का मुहूर्त देख कर तिथि तय कर दी। इसके अलावा राजन का कहना है कि उन्हें तो वैलेंटाईन डे का ख्याल भी नहीं था। यह फैसला उनकी मंगेतर का था कि शादी वैलेंटाईन डे पर हो। इसी बात का ख्याल रखते हुए पंडित जी से बात की और मुहूत भी 14 का निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडितों ने भी माना शुभ
इधर पंडित भगवान प्रसाद शास्त्री का बताना है कि बसंत पंचमी का दिन बहुत शुभ माना गया है। इस दिन शादी का मुहूर्त न भी हो तो भी शादी ब्याह या कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है। बशर्ते गुरू या शुक्र अस्त न हो। कायदे ते बसंत पंचमी उसी दिन मानी जाएगी जिस दिन सूर्योदय के समय पंचमी व्याप्त हो। इस बार चूंकि पंचमी तिथि दोनों दिन व्याप्त है और विवाह नक्षत्र भी दोनो दिन है इस लिए दोनो दिनों में मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

कहां लग सकता है जाम
ऐसे में दो दिन तक सड़को पर जाम भी बहुत रहेगा। खास तौर से उन जगहों पर जहां अधिकतम बारात या होटल हैं। क्यों सुप्रिम कोर्ट के फैसले के बाद से अब दो शिफ्टों में बारात का प्रचलन खत्म हो गया है। बैंड वाले एक ही शिफ्ट में बारात कर रहे हैं। जाहिर ऐसे में एक ही वक्त पर कई-कई बाराता सड़कों पर होंगी। इस सूरत में स्टेशन रोड़, काली बाड़ी, अय्यू खां चौराहे से नावल्टी तक, कोहाड़ा पीर, सिटी स्टेशन रोड़ पर जाम होने की सम्भावना बन सकती है। इसके लिए राहगीरों को भी सतर्क रहना होगा कि वे पगले से ही रूट बदल कर चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed