{"_id":"120-59589","slug":"Bareilly-59589-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मिले इलाज से घायल नाखुश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मिले इलाज से घायल नाखुश
Bareilly
Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। मोरावपुरा में हुई घटना में घायल पांच लोग शुक्रवार सायं 5.55 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग पहुंचे। इनमें से एक 27 वर्षीय युवक लहुलूहान हाल में था। उसके सिर और चेहरे पर चोट थी। दूसरों को भी पत्थर और लाठियों की चोट थी। इन लोगों का कहना था कि वे गांव वालों को समझाने गए थे कि शहर की तरफ जाने की कोई नई परंपरा कायम न करें।
दरगाह आला हजरत से जुड़े तहरीक ए तहाफुज ए सुन्नियत (टीटीएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य औरंगजेब नूरी ने बताया कि अंजुमन को शहर की ओर बढ़ने से रोकने की जानकारी मिलने पर दरगाह की ओर से वह चंद लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां स्थानीय अंजुमन वालों को गांव में ही जुलूस निकालने के लिये राजी कर लिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। तभी अचानक युवकों के समूह ने हमला कर दिया। ईंट-पत्थर फेंके और तमंचा तान दिया। पांच राउंड फायर किया। इसमें दो हवाई थे और तीन सीधे दागे गये थे। लेकिन खुदा का शुक्र कहें कि किसी को लगी नहीं। इसके बाद उन लोगों ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने खेत में दबोच लिया। डंडे - पत्थर से बुरी तरह मारा। मोटरसाकिल क्षतिग्रस्त कर दी। किसी तरह जान बचाकर वहां से सभी भागे और रक्तरंजित साथी को जिला अस्पताल में भरती कराया। लेकिन यहां सिर पर टांके लगाने में हो रही देरी को देखते हुए साथी को तत्काल सिद्धभनी विनायक अस्तपाल के लिये रेफर कराया। इस दौरान जिला अस्पताल के इमरजेंसी के चिकित्सक भी खिसक लिए थे।
-------------
सीएमएस का वर्जन
जिस युवक को ज्यादा घायल बताया जा रहा है, उसके सिर पर चोटें हैं। जिला अस्पताल में ही उसे तीन-चार टांके लगाए गए। यहां उसके सिर का एक्सरे कराया गया। उसमें सब सही है। सिर्फ हाथ की उंगली में फ्रैक्चर है। उसके साथी यहां नाखुशी जाहिर कर रहे थे। जिलाधिकारी ने जख्मी युवक को सिद्धी विनायक अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा तो तत्काल युवक को वहां शिफ्ट कर दिया गया। वहां दोबारा एक्सरे हुआ और उसमें भी जिला अस्पताल की रिपोर्ट की ही पुष्ट हुई है। - डा. एके जैन, अपर निदेशक सह प्रमुख अधीक्षक, बरेली।