{"_id":"120-59263","slug":"Bareilly-59263-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी में फंसे पूर्व ब्रांच मैनेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी में फंसे पूर्व ब्रांच मैनेजर
Bareilly
Updated Mon, 21 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। श्रीराम फाइनेंस कंपनी के पूर्व ब्रांच मैनेजर समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने रविवार को की है। मामले में कई अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
फतेहगंज पश्चिमी निवासी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने स्टेशन रोड स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी की ब्रांच से पिकअप फाइनेंस कराया था। जुलाई 2011 में वह अपनी सारी किश्तें जमा होने के बाद एनओसी लेने कंपनी के आफिस गए। वहां उन्हें बताया गया कि उनके नाम से एक टेंपो भी फाइनेंस है और उसकी किश्तें जमा नहीं है। सारी किश्तें जमा करने के बाद ही उन्हें दोनों वाहनों की एनओसी दी जाएगी।
रामकुमार ने बताया कि उन्होंने सिर्फ पिकअप ही फाइनेंस कराया था। आरोप है कि पूर्व ब्रांच मैनेजर रजनीश शुक्ला के साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी मिलकर उनके नाम से टेंपो फाइनेंस कर दिया। जानकारी लेने पर पता चला कि टेंपो को उत्तराखंड में बेच भी दिया गया। उन्होंने कोर्ट में इसकी शिकायत की।