{"_id":"120-59251","slug":"Bareilly-59251-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर चोरी
Bareilly
Updated Mon, 21 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। शहर में चोर पूरे हौसले से पुलिस पर हावी हो गए हैं। सर्दियां आते ही शुरू हुआ चोरी की वारदातों का सिलसिला रुक नहीं पा रहा है। शनिवार को चोर विकास भवन के सामने के एक मेडिकल स्टोर के शटर के कुंडे तोड़कर न सिर्फ नगदी बल्कि हजारों कीमत की दवाएं भी ले उड़े। पुलिस ने चोरों की तलाश करना तो दूर, केमिस्ट की तहरीर पर मुकदमा तक नहीं लिखा है।
पुराने शहर के बुखारपुरा मोहल्ले में रहने वाले कमल गुप्ता की विकास भवन के सामने रामपुर गार्डन में अग्रवाल मेडिकल स्टोर के नाम से दवा की दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने दुकान के कुंडे काटकर शटर उठा लिया और फिर पूरे मेडिकल स्टोर को खंगाल लिया। सुबह कमल रामपुर जाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक दुकान के कुंडे कटे होने की खबर मिली तो फौरन दुकान पहुंचे और पुलिस को भी बुला लिया। कमल ने बताया कि चोर मेडिकल स्टोर की दराज से सात हजार रुपये और हजारों रुपये कीमत की दवाइयां ले गए। इन दवाओं में कुछ सफेद दाग के इलाज में इस्तेमाल होने वाले कीमती इंजेक्शन भी शामिल हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
--------
इसेंट
दरोगा भी बोले एसपी सिटी की बोली
लगातार चोरी की वारदातों पर कुछ दिनों पहले नाराजगी जताने पहुंचे व्यापारियों को एसपी सिटी ने अपनी दुकानों की सुरक्षा का बंदोबस्त खुद करने की सलाह दी थी, अब उनके मातहत भी शहर में हो रही वारदातों से यही कहकर हाथ झाड़ने लगे हैं। अग्रवाल मेडिकल स्टोर के मालिक कमल ने बताया कि दुकान में चोरी की सूचना पर चौकी चौराहा पुलिस चौकी के इंचार्ज अमित खारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उन्हें यह भी बताया कि एक साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो गई थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस पर दरोगा ने उन्हें मशविरा दिया कि दुकान को अगर महफूज रखना है तो सिक्योरिटी गार्ड रख लो। उन्होंने जब यह कहा कि वह अकेले कैसे सिक्योरिटी गार्ड का खर्च कैसे उठा सकते हैं तो दरोगा बोले सारे दुकानदार मिलकर खर्च बर्दाश्त करो।
विज्ञापन
शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के संबंध में व्यापारियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल आईजी से मुलाकात करेगा। इस मामले में हम दूसरे व्यापारिक संगठनों से भी बात करके मंगलवार को बैठक करेंगे और कोई रणनीति बनाएंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं रहेंगे।- दुर्गेश कुमार खटवानी, अध्यक्ष रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन
--------------
लुटेरों के स्केच जारी करेगी पुलिस
सीमेंट कारोबारी से लूट का मामला
काली जैकेट वाले की तलाश में दबिशें
सिटी रिपोर्टर
बरेली। शनिवार शाम सीमेंट कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। अब पुलिस ने लुटेरों को तलाशने के लिए कारोबारी के बताए हुलिए के आधार पर उनका स्केच जारी करने का फैसला लिया है। यह उम्मीद भी कर रही है कि स्केच जारी होने के बाद लुटेरों का सुराग लग जाएगा।
प्रेमनगर इलाके की बंसत कॉलोनी में रहने वाले सीमेंट कारोबारी अरविंद वार्ष्णेय से शनिवार को सरेशाम दो लुटेरे 1.35 लाख लूट ले गए थे। पुलिस का कहना है कि लुटेरों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया, उससे संभावना है कि घटना में सीमेंट कारोबारी का किसी करीबी का हाथ भी हो सकता है। इसी दिशा में जांच भी की जा रही है। सीमेंट कारोबारी के खास लोग पुलिस की नजर में हैं और वह उनके बारे में चुपचाप छानबीन कर रही है। रविवार को पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सीओ सिटी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अरविंद के बताए गए हुलिए पर दोनों लुटेरों का स्केच जारी कराएंगे। रविवार की वजह से इस पर आज काम नहीं हो पाया। सोमवार को स्केच जारी हो जाएंगे। स्केच जारी होने के बाद हो सकता है, कोई सुराग मिल जाए।
------------------------
फ्लैग: शहर में मुखबिरों का नेटवर्क बना लिया है चोर-लुटेरों ने
हर मोर्चे पर पिट रही है पुलिस
योजनाबद्ध ढंग से देते हैं वारदात को अंजाम
पुलिस की सुस्ती भी अपराधियों को मुफीद
सिटी रिपोर्टर
बरेली। शहर में ताबड़तोड़ वारदातों का सिलसिला पुलिस की नाकामी की कहानी खुद बयान कर रहा है। पुलिस महकमे में तो मुखबिर रखने का चलन तो खत्म हो चला है, लेकिन हैरान करने वाली खबर यह है कि शहर में बदमाशों ने मुखबिरों का एक अच्छा-खासा नेटवर्क खड़ा कर लिया है। पुलिस वाले भी मानते हैं कि बदमाश वारदात से पहले अपने इन्हीं मुखबिरों से बाकायदा रेकी कराते हैं और बाद में उन्हें तय कमीशन भी देते हैं। उनके लिए यह काम बेरोजगार और नशेड़ी टाइप के लोग करते हैं और कोई घर खाली होने या बड़ी रकम मौजूद होने जैसी सूचनाएं उन तक पहुंचाते हैं। पिछले साल आकाशपुरम में एके जैन और शास्त्रीनगर में अनंत कुमार के घर में चोरी करने के लिए यही तरीका अपनाया गया था।
1- 24 लाख की चोरी अभी अनसुलझी
बीआई बाजार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से हुई 24 लाख की चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। इस सनसनीखेज वारदात को हुए दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है मगर पुलिस के पास इसके सुराग के नाम पर कुछ भी नहीं है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने बरेली से लेकर दिल्ली तक दौड़ जरूर लगाई और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस अब किसी चमत्कार के इंतजार में चुपचाप बैठ गई है।
2- अफसरों की नाक के नीचे लूट, सुराग नहीं
दस जनवरी को 45 मिनट के अंदर सर्किट हाउस और कचहरी के पास बदमाशों ने दो बड़ी वारदातें की। एक वारदात में बाइक की डिग्गी में रखा साढ़े सात लाख का कैश ले उड़े और दूसरी में एक महिला से साढ़े चार लाख के जेवर लूट लिए। पुलिस ने हाथ-पैर तो मारे मगर कोई बदमाश हाथ नहीं आया। कुछ पुराने रिकार्ड खंगालने के साथ पुलिस बाइक सवार बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई थी।
3- सामने आए तो पीट दिया पुलिस वालों को
देवरनियां के दमखोदा में पांच-छह दुकानों का तीन जनवरी की रात ताला तोड़ा गया। चोरी के दौरान गश्त पर निकले होमगार्ड पहुंचे तो चोरों ने भागने के बजाय उन्हें पीट दिया। फरीदपुर में भी लगातार चोरियों के बाद पुलिस नहीं चेती। आठ जनवरी की रात चोर कोतवाली के सामने ही दुकान का ताला तोड़कर ढाई लाख का माल उड़ा ले गए। नौ जनवरी को व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया था। पुलिस ने उन्हें मनाकर शांत तो कर दिया मगर चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी।
---------------
जनवरी में चोरी की घटनाएं.........
पांच जनवरी- फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
पांच जनवरी- बिहारीपुर करोलान में कपड़े के शो रूम से हजारों की चोरी
सात जनवरी- हरूनगला में पांच दुकानों का ताला तोड़कर हजारों का माल उठा ले गए चोर
आठ जनवरी- फरीदपुर कोतवाली के सामने ताला तोड़कर दुकान से ढाई लाख की चोरी
आठ जनवरी- बारादरी के फाल्तूनगंज में मकान का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी
आठ जनवरी- ईट पजाया चौराहे पर दो दुकानों का ताला तोड़कर जनरेटर समेत हजारो की चोरी
10 जनवरी- शहामतगंज में पुलिस चौकी के सामने दुकान से 60 मोबाइल सेट चोरी
11 जनवरी- बड़ा बाजार में सर्राफ की दुकान से दो चेन ले उड़ा चोर
13 जनवरी- बसंत बिहार कॉलोनी में रेलवे कर्मी के घर से लाखों की चोरी
13 जनवरी- आलोक नगर कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
13 जनवरी- रहपुरा चौधरी में मकान से हजारों के जेवर व नगदी उड़ाए
14 जनवरी- परतापुर चौधरी में मकान से पांच लाख केनगदी व जेवर चोरी
15 जनवरी- गार्डन सिटी कॉलोनी में स्वास्थ्य कर्मी के घर से चार लाख की चोरी
17 जनवरी- किला के हुसैन बाग में मकान से साढ़े चार लाख की चोरी
------------
जनवरी में लूट की घटनाएं..........
नौ जनवरी- हार्टमैन पुल के पास गैस गोदाम इंचार्ज से बाइक व 20 हजार लूटा
नौ जनवरी- बिथरी चैनपुर के भगवतीपुर गांव के पास जरी कारीगर से 20 हजार की लूट
10 जनवरी- सर्किट हाउस तिराहे पर प्रापर्टी डीलर का बदमाशों ने साढ़े सात लाख उड़ाया
10 जनवरी- कचहरी के पास टेंपो सवार महिला का साढ़े चार के जेवर से भरा पर्स छीना
11 जनवरी- रोडवेज बस में महिला का डेढ़ लाख के जेवर से भरा पर्स उड़ाया
11 जनवरी- पोस्टमार्टम हाउस के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा
12 जनवरी- इंदिरा मार्केट में महिला का जेवर व मोबाइल समेत पर्स बदमाशों ने उड़ाया
14 जनवरी- जखीरा मोहल्ले में कारोबारी के घर धावा बोलकर सवा लाख का माल ले गए बदमाश
16 जनवरी- बहेड़ी के रामपुर-बिलासपुर हाईवे पर दूल्हा-दुल्हन की कार से आठ लाख के नगदी व जेवर लूटे
17 जनवरी- अलीगंज के अनिरूद्घपुर गांव में मकान से लाखों की लूट
19 जनवरी- प्रेमनगर के सूर्या बैंकेट हाल के पास सीमेंट कारोबारी से 1.35 लाख की लूट