फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जमा देने वाली सर्दी में भी नहीं थमे जायरीन के कदम

जमा देने वाली सर्दी में भी नहीं थमे जायरीन के कदम

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। कड़ाके की ठंड में भी फाजिल-ए-बरेलवी आला हजरत इमाम अहमद रजा खां को मानने वाले भारी तादाद में उन्हें उर्स-ए-रजवी के मौके पर खिराज-ए-अकीदत पेश करने पहुंचे। दिन भर अंजुमनों की आमद होती रही। लाखों की तादाद में देश-विदेश से पहुंचे जायरीन ने दरगाह-ए-आला हजरत में हाजिरी देकर दुआ मांगी। इस्लामिया कॉलेज का मैदान आला हजरत जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा।
मौसम का मिजाज ठीक न होने पर भी जायरीन का उर्स-ए-रजवी में शामिल होने आने का सिलसिला जारी रहा। इस्लामिया कालेज के मैदान में सोमवार को सुबह ही जत्थे के जत्थे पहुंचने लगे। आजमगढ़ से आए मंजूर अली का कहना था कि हमें तो आना ही था। ठंड चाहे कितनी भी क्यों न हो, हम तो हर साल उर्स में आते हैं। सऊदी अरब से जद्दा शहर से आए शेख खालिद अलकामी का कहना था कि आला हजरत को मानने वालों को सर्दी की फिक्र नहीं है। हम तो इतनी दूर का सफर तय करके हिंदुस्तान आए हैं। पूरे साल हमें उर्स के ऐलान होने का इंतजार रहता है। हमारे मुल्क में भी आला हजरत के मानने वाले हैं। बगदाद की खानकाह रिसाईया से ताल्लुक रखने वाले बुजुर्ग शेख सबाहउद्दीन रिसाई का कहना है कि बगदाद तो सुन्नी मुसलमानों का मुल्क है। वहां के लोग आशिके रसूल आला हजरत इमाम अहमद रजा खां को बेहद मानते हैं। हमारे खानदान का कोई न कोई शख्स सालाना उर्स में शिरकत करने आता है। कुल शरीफ के दुआ के बाद वह वापस जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की चादर पेश, सोनिया की आज आएगी
बरेली। उर्स-ए-रजवी के पहले दिन दरगाह आला हजरत पर सुबह से ही चादरपोशी का दौर शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से मौलाना रिजवान रजा बरकाती, मौलाना इंतजार हुसैन, मौलवी कारी इरफ ान-उल-हक ने मरकजी तंजीम एहलेसुन्नत मुस्लिम मूवमेंट के अध्यक्ष हजरत मौलाना तसलीम रजा खां की अगुवाई में आला हजरत की दरगाह पर चादर पेश करके दुआ मांगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से मंगलवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हफीजुर्रहमान और एआईसीसी के अविनाश पांडेय सांसद ऐरन के साथ दरगाह पर चादर पेश करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


786 चादरों का जुलूस निकाला
बरेली। नगर पंचायत ठिरिया निजामत खां से 786 मीटर लंबी चादर आला हजरत की दरगाह पर पेश होनी थी। लेकिन शहर के माहौल को देखते हुए आयोजकों ने चादरों को 786 की संख्या में बदल कर समेट लिया। सुबह 11 बजे नायब सज्जादानशीन हजरत मौलाना अहसन रजा खां कादरी की क यादत में डाकखाने वाली मस्जिद पर अंजुमन खादमाने आले रसूल की जानिब से परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। रास्ते में नारा-ए-तकवीर अल्लाह हो अकबर, आला हजरत जिंदाबाद की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस का सदर कैंट, बीआई चौराहा, नावल्टी चौराहा पर इस्तकबाल हुआ। हजारों जायरीन का जुलूस में पैदल की दरगाह पहुंचा। इस मौके पर मुख्य रूप से खिदमते खल्क सोसायटी के अध्यक्ष राहत अली खां, आबिद अली खां, तुफैल खां, हस्सान खथां वसीम खां, गौहर खां, मुशाहिद अली खां, शौकत अली खां, मुफ्ती कमर खां, बब्लू , हसनैन खां आदि मौजूद रहे।


मरकज आला हजरत की नई वेबसाइट तैयार
बरेली। डब्लूडब्लूडब्लू... आला हजरत. इन के नाम से एक नई वेबसाइट तैयार हो गई है। मंगलवार को आल इंडिया जमात रजा-ए- मुस्तफा की तरफ से इस्लामिक सेंटर मथुरापुर में होने वाली अर्न्तराष्ट्रीय इमाम अहमद रजा खां कॉन्फ्रेंस में इसको जां नशीन मुफ्ती आजम-ए-हिंद अल्लामा अख्तर रजा खां अजहरी मियां लांच करेंगे। मौलाना असजद रजा खां की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा। मुफ्ती शुएब रजा खां इसका संचालन करेंगे। डॉ. मेंहदी हसन ने बताया कि नई वेबसाइट पर आला हजरत से संबंधित सभी जानकारियां होंगी। खास बात यह है कि इस वेबसाइट पर उर्स-ए-रजवी की तकरीरों को ऑनलाइन सुने जाने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को कार्यक्रम में मदरसा जमीयतुल रजा के 62 तालिबे इल्म की दस्तारबंदी होगी। इनमें से 11 को मुफ्ती, 32 को फाजिल और 19 को हाफिज और कारी की डिग्री दी जाएगी।

आजम खां की चादर दरगाह में पेश
सारे दिन चलाता रहा चादरें आने का सिलसिला
बरेली। शहर और आसपास के इलाकों से सारे दिन दरगाह आला हजरत पर चादरें आने का सिलसिला जारी रहा।
यूपी हज क मेटी के चेयरमैन और प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री मोहम्मद आजम खां की चादर हज कमेटी के सदस्य सरफराज वली खां ने अपनी टीम के साथ दरगाह पर पेश की। मस्जिद नौमहला से जुलूस की शक्ल में चादर लेकर वह दरगाह आला हजरत पहुंचे। कादरी हाउस पर जुलूस का इस्तकबाल किया गया। नबीरे आला हजरत मौलाना तसलीम रजा खां के साथ चादरपोशी और गुलपोशी की गई। इस मौके पर बरेली हज कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी, नदीम शम्शी, आसिम खान, सैयद क म्बर हुसैन, हाफिज इमरान रजा बरकाती, सैफ वली खां, फैज शम्शी, आफताब हसन, उवैश खां आदि मौजूद रहे। जन मानव सेवा समिति की ओर से भी चादर पेश की गई। साजिद हुसैन की अगुवाई में तमाम जायरीन ने भी चादर चढ़ाई और गुलपोशी की। इस मौके पर मीडिया प्रभारी तसलीम उल्ला खां, मोहम्मद रजा उर्फ कैफी, शारिक नूरी, मोहम्मद अजहर अली, शिवम जौहरी, सीताराम, प्रमोद कुमार सक्सेना, आरिफ सईद, आदि मौजूद रहे। इसके अलावा और भी कई स्थानों से चादरों के जुलूस दरगाह पर पहुंचे। देश विदेश से आए जायरीन ने चादरपोशी करके दुआ मांगी।


जायरीन के लिए हेल्पलाइन शुरू
बरेली। आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान मियां ने उर्स-ए-रजवी में आने वाले जायरीन के लिए तीन रोजा हेल्पलाइन का उद्घाटन किया। सरन हॉस्पिटल के पास ये हेल्पलाइन शुरू की गई हैं। यहां दरगाह आला हजरत का रास्ता बताने के लिए कमेटी के लोग मौजूद रहेंगे। इस मौके पर कमेटी के जिलाध्यक्ष इकबाल अली, पम्मी वारसी आदि भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed