{"_id":"120-58111","slug":"Bareilly-58111-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता और साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रनेता और साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Bareilly
Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिनदहाड़े सड़क चलती तीन लड़कियों को अगवा करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए छात्रनेता छत्रपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। संस्तुति के लिए फाइल डीएम कार्यालय को भेज दी गई है।
नरकुलागंज के एक कारोबारी की बेटी अपनी दो चचेरी बहनों के साथ 25 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम देखकर घर लौट रही थी। रास्ते में विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री छत्रपाल सिंह और उसके साथी अनुज मिश्रा, रोहताश व अमजद खां ने छेड़छाड़ कर तीनों को जबरन उठा ले जाने की कोशिश की। लड़कियों ने एक दुकान में घुसकर खुद को बचाया। पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया था, जो उसी दिन से जेल में हैं। बारादरी पुलिस इस मुकदमे में चार्जशीट लगा चुकी है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट, जानलेवा हमला करने और हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर फाइल डीएम दफ्तर को भेज दी है। इंस्पेक्टर बारादरी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि चारों अभियुक्तों के रिकार्ड संबंधी फाइल भी डीएम को भेज दी गई है। एप्रूवल होने के बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन