{"_id":"120-58099","slug":"Bareilly-58099-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से लोगों की जान गई
Bareilly
Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। ठंड से रिठौरा क्षेत्र में दो लोगों की जान चली गई। अचानक पारा गिरने से कई मवेशियों की भी मौत हुई।
जाटवपुरा निवासी मो. अजीज की 70 वर्षीय पत्नी मकसूदन दो दिन से बीमार थीं। बुधवार की रात ठंड लगने से उनकी मौत हो गई। गांव खाई खेड़ा निवासी रामदास मौर्य का 15 वर्षीय पुत्र गुड्डू खेत से काम कर के घर लौटा, ठंड लगने से उसकी तबिया अचानक बिगड़ गई और कुछ देर में ही मौत हो गई। इसके अलावा गांव आसपुर में ग्राम प्रधन राधेश्याम की भैस समेत दर्जनभर पशुओं की भी ठंड लगने से मौत हो गई।