{"_id":"120-55864","slug":"Bareilly-55864-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजियापुर में बनेगा डिग्री कॉलेज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजियापुर में बनेगा डिग्री कॉलेज!
Bareilly
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। अगर सब कुछ ठीक रहा तो हजियापुर को जल्द ही एक नया डिग्री कॉलेज मिलेगा। नगर निगम ने वहां जमीन उपलब्ध कराने की योजना तैयार कर ली है। मेयर ने इस संबंध में निगम अधिकारियों से बात भी कर ली। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।
राज्य सरकार ने सभी जिलों के लिए न्यून सकल नामांकन योजना की शुरुआत की है। इसके तहत जिले के असेवित विकास खंड में डिग्री कॉलेज बनाए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही यह विकल्प दिया गया था कि पूरे जिले में कोई असेवित विकास खंड न होने पर किसी भी विकास खंड क्षेत्र में यह बनाया जा सकता है, लेकिन वह स्थान मुस्लिम बाहुल्य होना चाहिए। जमीन की व्यवस्था नि:शुल्क करने को कहा गया है। इस प्रस्ताव पर डीएम ने मेयर से बात की तो उन्होंने आश्वस्त किया था। इसके बाद बाकरगंज को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं और डीएम ने ईद पर वहां डिग्री कॉलेज बनवाने की घोषणा भी की थी, लेकिन जमीन नहीं मिलने पर हजियापुर का विचार किया गया। वहां वधशाला की जमीन जरूरत के हिसाब से पर्याप्त पाई गई। साथ ही बस्ती भी मुस्लिम बाहुल्य है। मेयर ने बताया कि हजियापुर के लिए नगर निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।